फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Protest against power cut, put JE in the sun

बिजली कटौती के खिलाफ धरना दे जेई को धूप में बैठाया

Wed, 15 Jun 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Protest against power cut, put JE in the sun
किसानों के बीच बैठे अवर अभियंता शिवकुमार - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा। बिजली कटौती तथा लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे रायपुर कुंडी के किसानों ने बिजलीघर पर प्रदर्शन करते हुए अवर अभियंता को अपने साथ धूप में बैठा लिया। किसानों ने कहा कि विद्युत निगम की लापरवाही के चलते उनकी फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई हैं, लेकिन विद्युत अधिकारियों को बार-बार शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को सरसावा क्षेत्र के कई गांवों रायपुर, कुंडा, कुंडी, कल्याणपुर आदि के किसान सुबह के समय सरसावा बिजलीघर पर पहुंचे तथा नारेबाजी करते हुए दरी बिछाकर मुख्य द्वार पर धरना देकर बैठ गए। ग्राम कुंडी के किसान प्रमोद राणा ने बताया कि उनके फीडर पर पर्याप्त विद्युत आपूर्ति होने के बावजूद अवर अभियंता अनावश्यक रूप से बिजली कटौती कर रहे हैं। जिससे उनके गांवों को 24 घंटे में मात्र एक या 2 घंटे ही बिजली मिल पा रही है, जो बिजली आ रही है वो भी लो वोल्टेज है जिससे उनके नलकूप शोपीस बनकर रह गए हैं आखिर वे फसलों की सिंचाई कैसे करें। किसान इतने गुस्से में थे कि उन्होंने अवर अभियंता को सफाई देने का भी मौका नहीं दिया तथा अपने बीच धूप में लेकर बैठ गए। अवर अभियंता शिवकुमार करीब दो घंटे तक किसानों के बीच धूप में बैठे रहे। किसानों के रोष को देखते हुए अवर अभियंता ने उच्चाधिकारियों से संपर्क किया तथा 10 घंटे विद्युत आपूर्ति के लिखित आश्वासन के बाद ही किसान धरना खत्म करने को राजी हुए। इस मौके पर संजय राणा, उज्ज्वल राणा, यशपाल राणा, मनजीत राणा, केहर सिंह, सोनू सैनी, सरदार सुरेंद्र सिंह, सरदार जगबीर सिंह, शेर सिंह, कंवरपाल आदि किसानों ने विद्युत अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि अभी भी विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो वे दोबारा विद्युत बिजलीघर का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed