{"_id":"6261956c3d5cfb75586729a9","slug":"protest-against-connecting-the-drain-of-the-colony-with-another-drain-created-a-ruckus-saharanpur-news-mrt585471580","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलोनी का नाला दूसरे नाला से जोड़ने का विरोध, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलोनी का नाला दूसरे नाला से जोड़ने का विरोध, हंगामा
विज्ञापन
कंपनी बाग गेट के पास नाला निकाले जाने पर हंगामा करते क्षेत्रवासी मौजूद निगम अधिकारी व क्षेत्रवा?
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नवाबगंज चौक पर कंपनी गेट के बराबर वाले नाले में दूसरी कॉलोनी का नाला जोड़ने को लेकर क्षेत्रवासियों ने विरोध जताते हुए हंगामा कर दिया। इसके बाद नगर निगम ने कार्य को रुकवा दिया।
पुरानी चुंगी निवासी पूर्व सभासद पंकज उपाध्याय ने बताया कि कंपनी बाग के बराबर में एक नाला बह रहा है, जिसमें क्षेत्र के पानी की निकासी होती है। इसी के पीछे एक बस्ती व कॉलोनी है, जहां पर कई डेयरियां संचालित की जा रही है। इस बस्ती का नाला नवाबगंज चौक के पास स्थित आबकारी विभाग के कार्यालय के नीचे से होकर जा रहा है। आरोप है कि इस नाले को नगर निगम कंपनी बाग वाले नाले से जोड़ने का प्रयास कर रहा है। अगर ऐसा हुआ तो गंदगी की वजह से लोगों को परेशान होना पड़ेगा।
बृहस्पतिवार को नगर निगम की टीम नाला जोड़ने के उद्देश्य से कार्य कराने पहुंची और एक दीवार को तोड़ा गया। इसका पता लगते ही क्षेत्रवासी एकत्र हो गए और हंगामा कर दिया। लोगों ने दूसरी बस्ती का नाला जोड़ने का विरोध जताया। इसके साथ ही फोन पर लोगों ने नगर विधायक राजीव गुंबर से वार्ता की, जिन्होंने नगरायुक्त से बातकर काम को रुकवा दिया। क्षेत्रवासी मानवेंद्र नाथ, प्रदीप कुमार, रविकांत, संजय चौधरी, मोनू, राजीव का कहना है कि नगर निगम गलत कार्य कर रहा है, जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर नवाबगंज वाले नाले से दूसरा नाला जोड़ा गया तो बरसात के दिनों जलभराव होगा और गंदगी से लोगों को जूझना पड़ेगा। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया जाएगा।