फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Proposal to buy tractor for Farm Machinery Bank passed

फार्म मशीनरी बैंक के लिए ट्रैक्टर खरीदने का प्रस्ताव पास

Sun, 04 Sep 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Proposal to buy tractor for Farm Machinery Bank passed
सहारनपुर सहकारी गन्ना विकास समिति साधारण सभा में पदमश्री सेठपाल को सम्मानित करते मुख्य अतिथि व ? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सहकारी गन्ना विकास समिति की सामान्य निकाय की बैठक में पेराई सत्र 2022-23 के लिए किसानों से गन्ना सुरक्षण के लिए प्रस्ताव लिए गए, साथ ही फार्म मशीनरी बैंक के लिए एक ट्रैक्टर खरीदने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया। बैठक में पद्मश्री सेठपाल सिंह को माला और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को मिशन कंपाउंड स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति सभागार में आयोजित सामान्य निकाय की बैठक में समिति के प्रतिनिधियों और चीनी मिलों के प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। बैठक में चीनी मिल देवबंद, गागलहेड़ी, गांगनौली, शेरमऊ और सरसावा मिल क्षेत्र के किसानों एवं चीनी मिलों के गन्ना सुरक्षण प्रस्ताव लिए गए। फॉर्म मशीनरी बैंक में किसानों की सुविधा के लिए एक ट्रैक्टर खरीदने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पास किया गया। चीनी मिलों से संबंधित किसानों के जो प्रस्ताव मानकों के विपरीत थे उन्हें अस्वीकार किया गया। संचालन समिति के प्रभारी सचिव इंद्रजीत सिंह यादव ने किया। इस दौरान अवनीश कुमार, मनोज पुंडीर, श्याम सिंह, कंवरपाल सिंह, वेदपाल, परविन्द्र राठी, बीएस तोमर, अनिल चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed