फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Promises making to voters, I will develop the area

मतदाताओं से कर रहे वादा, मैं ही करूंगा क्षेत्र का विकास

Sat, 12 Feb 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Promises making to voters, I will develop the area
अशोक सैनी कांग्रेस - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए जिले में होने वाले मतदान के लिए प्रचार का शोर थम गया है। अंतिम समय तक प्रत्याशियों और समर्थकों ने मतदाताओं को अपने अपने पक्ष में साधने के लिए तमाम जुगत भिड़ाई है। गंगोह विधानसभा क्षेत्र में विधायक कीरत सिंह जहां भाजपा के टिकट पर फिर से मतदाताओं को विकास कार्यों के बूते लुभाने का प्रयास कर रहे हैं, वहीं बसपा के नोमान मसूद, गठबंधन के चौधरी इंद्रसेन और कांग्रेस के अशोक सैनी अपने-अपने दलों की नीति रीति का गुणगान कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा राज में प्रदेश छोड़ गए गुंडे और दंगाई : कीरत सिंह
सवाल: जनता आप को दुबारा वोट क्यों दे ?
जवाब : भाजपा शासन में गुंडे एवं दंगाई प्रदेश छोड़ कर भाग गए। रिकार्ड विकास कार्य हुए हैं।
सवाल: चुनाव लड़ने का आपका एजेंडा क्या है?
जवाब : क्षेत्र में शिक्षा और सड़कों की जो कमी रह गई है उसे पूरा किया जाएगा।
सवाल: आपका रिपोर्ट कार्ड क्या है?
जवाब: उप चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद अपने अल्प कार्यकाल में हरियाणा सीमा से उत्तराखंड सीमा तक वाया देवबंद स्टेट हाईवे मंजूर कराया, लखनौती से यमुना पुल तक सड़क निर्माण, सीएचसी में आक्सीजन प्लांट सहित विकास कार्य कराए गए हैं।
विज्ञापन

सवाल: क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या क्या है?
जवाब : क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या शिक्षा और रोजगार की है।
सवाल: फिर से विधायक बनने पर युवाओं के लिए क्या करेंगे?
जवाब : बड़ी कंपनियां स्थापित करा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
मेरे परिवार ने की क्षेत्र की जनता की सेवा : चौ इंद्रसेन
सवाल: जनता आपको वोट क्यों दे ?
जवाब : मेरे परिवार ने क्षेत्र की जनता की सेवा की है। सपा ने अपनी सरकार में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य कराने के साथ ही भाईचारा बनाए रखा था।
सवाल: चुनाव लड़ने का आपका एजेंडा क्या है?
जवाब : रोजगार, शिक्षा, सड़क, शुद्ध पानी उपलब्ध कराना मेरे एजेंडे में शामिल है।
सवाल: क्षेत्र की बड़ी समस्याएं क्या हैं?
जवाब: रोजगार के साधन न होना, खादर क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की बड़ी समस्या है।
सवाल: युवाओं के लिए क्या करेंगे?
जवाब : युवाओं के लिए रोजगार एवं उच्च शिक्षा का इंतजाम करेंगे।
सवाल: विधायक बनने पर कौन से कार्य प्राथमिकता पर रहेंगे?
जवाब: खादर में हर साल दूषित पेयजल से बड़ी संख्या में लोग बीमार होते हैं। स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता होगी।
बसपा शासन में रही भ्रष्टाचार पर नकेल : नोमान मसूद
सवाल: जनता आपको वोट क्यों दे ?
जवाब : बसपा के शासन को आज भी जनता याद करती है। बहनजी के शासन में भ्रष्टाचार, अपराधी पर नकेल रही है। सहारनपुर को उन्होंने कमिश्नरी, मेडिकल कॉलेज एवं खेल मैदान दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल: चुनाव लड़ने का आपका एजेंडा क्या है?
जवाब : यमुना खादर में उच्च शिक्षा लोगों की पहुंच से दूर है। उसे सुलभ करना एवं भाईचारा कायम करना मेरा उद्देश्य है।
सवाल: क्षेत्र में बड़ी समस्या क्या है?
जवाब : क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या शिक्षा और रोजगार की है।
सवाल: विधायक बनने पर आपकी प्राथमिकता क्या रहेगी ?
जवाब: बिना किसी भेदभाव के क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराया जाएगा।
सवाल: युवाओं के लिए क्या करेंगे?
जवाब : युवाओं के लिए रोजगार को उद्योग एवं शिक्षा के लिए संस्थानों की स्थापना कराई जाएगी।
कांग्रेस ने नहीं की समाज तोड़ने वाली राजनीति : अशोक सैनी
सवाल: जनता आपको वोट क्यों दे ?
जवाब: कांग्रेस ने कभी जात पात और धर्म की राजनीति नहीं की है। विकास में भी कांग्रेस का कोई सानी नहीं है।
सवाल: चुनाव लड़ने का आपका एजेंडा क्या है?
जवाब : वोट के लिए जनता में जो खाई पैदा की गई है मैं उसे भरने का काम करूंगा। भाईचारे के नाम पर ही मैं चुनाव मैदान में हूं।
सवाल: क्षेत्र की बड़ी समस्याएं क्या हैं?
जवाब: दूषित पेयजल, गंदगी के अंबार, रोजगार और शिक्षा के साधन न होना।
सवाल: विधायक बनने पर युवाओं और महिलाओं के लिए क्या करेंगे?
जवाब : युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के साथ ही उच्च शिक्षण संस्थानों की स्थापना कराई जाएगी। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम होगा।

चौधरी इंद्रसेन गठबंधन प्रत्याशी

चौधरी इंद्रसेन गठबंधन प्रत्याशी- फोटो : SAHARANPUR

चौधरी कीरत सिंह भाजपा

चौधरी कीरत सिंह भाजपा- फोटो : SAHARANPUR

नोमान मसूद बसपा

नोमान मसूद बसपा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed