सहारनपुर। मटियामहल स्थित श्री माहेश्वरी पंचायती मंदिर में धूमधाम से शोभायात्रा निकालकर श्री राम कथा का शुभारंभ किया गया। बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
शुक्रवार को श्री माहेश्वरी पंचायती मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई, जो क्षेत्र में भ्रमण करने के बाद मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। कथा व्यास आचार्य अजय किरण नंदन ने प्रभु श्रीराम की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि जिस भक्त पर भगवान की कृपा होती है, वही भगवान की भक्ति का पात्र बनता है। उन्होंने कहा कि राम कथा सुनने वाले व्यक्ति पर प्रभु श्री हनुमान की कृपा भी होती है, जहां भी श्रीराम कथा होती है, वहां वीर बजरंगबली मौजूद रहते हैं। उन्होंने कहा कि श्री सीता राम के चरणों में समर्पित भाव से भक्ति करनी चाहिए। प्रभु की भक्ति से मनुष्य का कल्याण होता है। इससे पूर्व सर्व प्रथम अध्यक्ष उमेश राठी पूजा अर्चना संपन्न कराई। इस दौरान राहुल माहेश्वरी, कुसुम राठी, रंजना, आभा सांवल वीना राठी, संगीता राठी, सरिता भट्टर, शशि राठी, आशा राठी, नीता, शारदा, दीपक मेहता, ज्योति, क्षमा डांगरा, हेमलता राठी, रेखा, मोहता, सविता, सुरजन मधु राठी, अनुपमा दीवान, नीतू राठी मौजूद रहे।

माहेश्वरी पंचायती मन्दिर से निकली सीताराम कथा के शुभारंभ में निकली शोभा यात्रा में रथ पर सवार कथ?- फोटो : SAHARANPUR