फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Procession, protest demonstration in protest against Hathras scandal

हाथरस कांड के विरोध में जुलूस, धरना प्रदर्शन

Sat, 03 Oct 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Procession, protest demonstration in protest against Hathras scandal
प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग उठाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बेहट।
हाथरस की घटना को लेकर शनिवार को बेहट में दलित समाज की महिलाओं, सामाजिक संगठनों एवं राजनीतिक दलों के लोगों ने विरोध जुलूस निकाला और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर तहसील गेट पर धरना दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
मोहल्ला खालसा में स्थित संत रविदास मंदिर में भीम आर्मी और बीएसपी कार्यकर्ता, दलित समाज की महिलाएं एवं पुरुष आदि दलित महिला उत्पीड़न विरोधी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले एकत्र हुए और यहां से हाथरस में बिटिया के साथ हुई बर्बरता के विरोध में जुलूस लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर तहसील पहुंचे और मैन गेट के सामने धरना देकर बैठ गए। आंदोलनकारियों में शामिल नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल रहमान, राज कुमार बिरला एवं फूलचंद वाल्मीकि ने कहा प्रदेश में दलित एवं महिला उत्पीड़न रोकने में सरकार विफल है। हाथरस में जिस तरह से बिटिया के साथ बर्बरता की गई, उसे लेकर पूरा देश गम और गुस्से के माहौल से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि हाथरस की घटना में शामिल पुलिस एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को बर्खास्त कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए प्रदेश सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इनमें बसपा की बेहट विधान सभा क्षेत्र इकाई के अध्यक्ष बबलू कुमार एडवोकेट, राज कुमार, अनिल प्रधान, शौकत कामरेड, नईम काला, गुलशन भारती, राजेश कांगड़ा, अरविंद बिरला, विनोद पेगवाल, मंजेश गौतम, संदीप काम्बोज, सभासद नौशाद मलिक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथरस की घटना के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
गागलहेड़ी। कस्बे के ज्योतिबा फूले चौक पर कस्बे व ग्रामीण इलाकों के युवाओं ने इकट्ठा होकर हाथरस की घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में पूर्व राज्य मंत्री सरफराज खान व जिला पंचायत सदस्य नितिन यादव ने भी पहुंच कर युवाओं की आवाज को बुलंद किया। इस दौरान युवाओं ने हत्यारोपियों को कड़ी सजा दिलवाने की मांग की। इसमें योगेंद्र शर्मा, फरहम राव, दानिश, अभिषेक वर्मन, इसरार प्रमुख, रऊफ राणा, राव कामिल, राव आमिर, अबरार राव, आकाश, शुभम, दीपक, शहनवाज दुर्रानी, राव मारूफ, हैदर, तनवीर, शाकिब आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed