{"_id":"686976acbac8f26eaa069807","slug":"private-hospitals-will-have-to-give-correct-information-about-dengue-and-malaria-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-153293-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: निजी अस्पतालों को देनी होगी डेंगू और मलेरिया की सही जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: निजी अस्पतालों को देनी होगी डेंगू और मलेरिया की सही जानकारी
Sun, 06 Jul 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बना डेंगू वार्ड
सहारनपुर। बारिश शुरू होने के बाद डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। एक तरफ डेंगू मरीजों के लिए सरकारी अस्पतालों में बेड आरक्षित कर दिए तो वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पताल संचालक और डॉक्टर को डेंगू-मलेरिया की सही जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। निजी पैथोलॉजी लैब पर डेंगू-मलेरिया की गलत रिपोर्ट देने पर कार्रवाई की बात कहीं।
बारिश का मौसम चल रहा है। इसमें डेंगू लार्वा अधिक पनपने का खतरा रहता है, जिससे लोग डेंगू की चपेट में आ जाते हैं। लोगों को डेंगू से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। इन दिनों विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य टीमें गांव-गांव में घर-घर जाकर डेंगू लार्वा चेक कर रही है, साथ ही लोगों को भी डेंगू के प्रति जागरूक कर रही है।
सीएमओ की ओर से निजी अस्पताल संचालकों और डॉक्टर को डेंगू के मामलों की सारी जानकारी विभाग को देने के निर्देश दिए हैं। अगर किसी निजी अस्पताल में डेंगू का मरीज मिलता है तो उसका पूरा ब्योरा देना होगा। इसके साथ ही डेंगू जांच के लिए एलाइजा ही मान्य है। कोई भी अस्पताल में किट से डेंगू की पुष्टि न करें।