{"_id":"6116af0d8ebc3ee0364d1bf7","slug":"preparations-to-open-school-intensified-sanitized-saharanpur-news-mrt551652935","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय खोलने की तैयारी तेज, सैनिटाइज किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय खोलने की तैयारी तेज, सैनिटाइज किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कोविड-19 के दिशा निर्देशों के अनुपालन के साथ माध्यमिक विद्यालय 16 अगस्त से खुल रहे हैं। चूंकि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाना है। ऐसे में विद्यालय खोलने की तैयारी शुक्रवार से ही शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को जिले भर में विद्यालयों को सैनिटाइज करने का कार्य हुआ।
जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने बताया कि विद्यालय केवल कक्षा नौ से 12वीं के लिए खोले जा रहे हैं। शासन ने विद्यार्थियों की 50 फीसदी उपस्थिति के साथ विद्यालय खोलने को कहा है। शासन के आदेशों के अनुपालन में तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस है। ऐसे में विभाग ने पहले से ही तैयारियां शुरू की हुई हैं। प्रधानाचार्यों को विद्यालयों को सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को बड़ी संख्या में विद्यालय सैनिटाइज किए गए हैं। इसके अलावा विद्यालय परिसर में विशेष रूप से सफाई कराने को भी कहा गया है। कक्षों में विद्यार्थियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे। इसके लिए निर्धारित दूरी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
शिक्षक संघ ने समय पर आपत्ति जताई
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने 16 अगस्त से भौतिक रूप से शुरू हो रहे पठन-पाठन को उचित एवं प्रासंगिक बताया है। मगर विद्यालयों के समय पर आपत्ति जताई है। संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी हेम सिंह पुंडीर का कहना है कि विद्यालयों का सुबह आठ से शाम 4:30 बजे तक रखा गया है, जो ठीक नहीं है। शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए 8.5 घंटे विद्यालय चलाना मुश्किल रहेगा। सरकार के इस निर्णय के विरोध में शिक्षक और कर्मचारी 16 अगस्त को काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। 25 अगस्त को प्रत्येक जनपद में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना होगा। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और अपर मुख्य सचिव को पत्र लिख चुके हैं, मगर कोई जवाब नहीं आया है।