फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Preparations for the arrival of CM, officers visited

सीएम के आगमन की तैयारी, अफसरों ने किया दौरा

Tue, 28 Sep 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the arrival of CM, officers visited
यूनिवर्सिटी स्थल का निरीक्षण करते प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा के सुभाष चंद शर्मा - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पुंवारका में मां शाकंभरी देवी राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास की तैयारियां तेज हो गई हैं। संभावना है कि 30 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर आकर शिलान्यास करेंगे। उसी के चलते सोमवार को प्रमुख सचिव (उच्च शिक्षा) सुभाष चंद शर्मा ने मंडलायुक्त और जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को साथ लेकर राज्य विवि निर्माण स्थल का दौरा किया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर प्रमुख सचिव ( उच्च शिक्षा) सुभाष चंद शर्मा, मंडलायुक्त लोकेश एम, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी डा. एस चनप्पा सहित लोक निर्माण विभाग, सीसीएसयू मेरठ के रजिस्ट्रार भी पुंवारका पहुंचे, जहां यूनिवर्सिटी का निर्माण होना है। प्रमुख सचिव ने सीसीएसयू के रजिस्ट्रार और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से यूनिवर्सिटी के निर्माण के संबंध में जानकारी ली और लेआउट भी देखा। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए शिलान्यास स्थल, पार्किंग स्थल आदि देखे गए। ताकि मुख्यमंत्री का निर्धारित कार्यक्रम प्राप्त होते ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया जाए। गौरतलब है कि पुंवारका में मां शाकंभरी राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण दो चरण में होना है। पहले चरण के निर्माण कार्यों पर करीब 92 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। कार्यदायी एजेंसी ने निर्माण शुरू होने से पहले बैचिंग प्लांट और साइट ऑफिस बना लिया है।
विज्ञापन

शिलान्यास स्थल के पास ही जनसभा की तैयारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब पुंवारका में विवि का शिलान्यास करने आएंगे तो इस दौरान जनसभा भी होगी, जिसके लिए मंच आदि भी बनाए जाने हैं। इसके अलावा कार्यक्रम में काफी लोगों के पहुंचने की संभावना के चलते पार्किंग स्थल भी बनाए जाएंगे। इसको लेकर भी अधिकारियों ने जगह देख लीं है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रखे जाने हैं, जिसको लेकर प्रमुख सचिव ने एसएसपी से भी वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्किट हाउस में बैठक कर मंथन किया
उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव सुभाष शर्मा ने मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, प्रादेशिक उच्च शिक्षा अधिकारी, विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार धीरेंद्र वर्मा, अधीक्षण अभियंता लोनिवि के साथ बैठक की। इस दौरान मां शाकंभरी देवी राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास समारोह के विषय में बातचीत हुई। शैक्षणिक सत्र 2022-23 के शुरू कराने और नवीनतम पाठ्यक्रमों एवं विश्वस्तरीय व्यवस्था कराने हेतु चर्चा हुई। पूर्व विधायक राजीव गुबंर एवं यूनिवर्सिटी कोर्डिनेशन कमेटी के कन्वीनर त्रिलोक चंद गुप्ता ने प्रमुख सचिव को पुष्पगुच्छ भेंट किया। शिक्षाविद् यशपाल भाटिया एवं राजीव अग्रवाल, मुकंद मनोहर गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed