{"_id":"68c469cca94c6f3307020ac4","slug":"preparations-are-on-to-make-vehicle-registration-smart-like-dl-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-158483-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: डीएल की तरह गाड़ी का रजिस्ट्रेशन भी स्मार्ट करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: डीएल की तरह गाड़ी का रजिस्ट्रेशन भी स्मार्ट करने की तैयारी
Sat, 13 Sep 2025 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। संभागीय परिवहन विभाग ड्राइविंग लाइसेंस के बाद अब आरसी (रजिस्ट्रेशन) को स्मार्ट करने की तैयारी कर रहा है। शासन स्तर पर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही नई व्यवस्था होगी। इसके बाद उन्हें पेपर के बजाय कार्ड के रूप में रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
संभागीय परिवहन विभाग की व्यवस्थाओं में धीरे-धीरे बदलाव किया जा रहा है। आवेदक लर्निंग लाइसेंस को घर बैठे बना सकता है। 44 तरह की सेवाएं ऑनलाइन कर दी गई है। इसके अलावा जिले में एक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर चल रहा है। इसके अलावा दो और बनने जा रहे हैं। प्रशिक्षित होने के बाद भी चालक का ड्राइविंग लाइसेंस बनेगा।
अब डीएल की तरह गाड़ी के रजिस्ट्रेशन को भी स्मार्ट किया जा रहा है। इसमें लगी चिप में वाहन संबंधी पूरा ब्योरा होगा। इस व्यवस्था से खराब होने या फटने का झंझट तो दूर होगा। साथ ही फर्जीवाड़े की शिकायतें भी रुकेंगी। उधर, एआरटीओ प्रवर्तन एमपी सिंह ने बताया कि रजिस्ट्रेशन को स्मार्ट करने की तैयारी शासन स्तर पर चल रही है। इसके बाद आरसी गीले होने, कटने-फटने की समस्या समाप्त होगी।