फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Preparation to build another blood bank in district hospital

जिला अस्पताल में एक और ब्लड बैंक बनाने की तैयारी

Sun, 19 Sep 2021 10:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Preparation to build another blood bank in district hospital
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में भविष्य में खून की कमी नहीं रहेगी, क्योंकि जिला अस्पताल में एक और ब्लड बैंक स्थापित कराया जाएगा। यह ब्लड बैंक नगर निगम और रोटरी क्लब के सहयोग से बनाया जाएगा। इसके बनाने की कवायद शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पुराने समय से ब्लड बैंक स्थापित है। ब्लड बैंक की क्षमता 600 यूनिट ब्लड रखने की है। कई बार ऐसा भी हुआ है, जब ब्लड समय पर नहीं मिलने के कारण मरीज की जान पर बन आती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए जल्द ही जिला अस्पताल में एक और नया ब्लड बैंक बनाने की तैयारी है। इसके लिए नगर निगम और रोटरी क्लब मिलकर खर्च वहन करेंगे। जगह और भवन जिला अस्पताल को देना होगा। जबकि मशीनों का खर्च, जांच का खर्च और तमाम संसाधन निगम और रोटरी क्लब उठाएंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी के लिए नगर निगम इससे पहले एसबीडी जिला अस्पताल में एक करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट स्थापित कर चुका है, जो शुरू भी हो गया है। इसके अलावा नगर निगम ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में आरटी पीसीआर जांच के लिए मशीन भी भेंट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सुविधाएं
स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर निगम शहरी क्षेत्र में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में बुनियादी सुविधाएं दे रहा है। इन सुविधाओं में पीएचसी भवनों का जीर्णोद्धार और भवनों की मरम्मत, पेयजल और सुंदरीकरण आदि कार्य शामिल हैं। इसके अलावा जरूरी संसाधन भी स्मार्ट सिटी के तहत मुहैया कराने की तैयारी है।

वर्जन
स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। रोटरी क्लब के साथ मिलकर जिला अस्पताल में ब्लड बैंक स्थापित करने पर विचार चल रहा है। - ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed