फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Preparation of CM Gango arrival at war level

सीएम के गंगोह आगमन की युद्ध स्तर पर तैयारी

Thu, 05 Sep 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Preparation of CM Gango arrival at war level
जनसभा स्थल के आस पास से पेडों की कटाई-छटाई करते लोग - फोटो : SAHARANPUR
सीएम के गंगोह आगमन की युद्ध स्तर पर तैयारी
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। छह सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गंगोह आगमन को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। जनसभा के लिए मंच तैयार किया जा रहा है। वहीं पिछली तरफ हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने सभा स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए।
बुधवार को प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राष्ट्रीय नेता विजय बहादुर पाठक, राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम एवं कैराना सांसद प्रदीप चौधरी आदि ने नवीन मंडी स्थल पहुंच कर तमाम तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने हेलीपैड स्थल के अलावा बनाए जा रहे मंच और सुरक्षा व्यवस्था की बाबत डीएम आलोक कुमार और एसएसपी दिनेश कुमार पी से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। डीसीडीएफ चेयरमैन कृष्ण कुमार पुंडीर, अजित राणा, चौ. आत्मा सिंह, ईश्वर गोयल, मेलाराम पंवार, चौ. नक्षत्र सिंह, जगदीश पंवार, डॉ. वीर सिंह भावुक, मनोज प्रधान मोहड़ा आदि रहे। डीएसओ सतीश कुमार मिश्र, सीएमओ डा. बीएस सोढी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आरके सिंह, एई नईम अहमद, एसपीआरए विद्यासागर मिश्रा, एसडीएम नकुड़ पूरण सिंह राणा, एसडीएम अनिल कुमार, सीओ गंगोह रामशरण सिंह, सीओ नकुड़ यतेंद्र नागर, कोतवाली निरीक्षक भगवत सिंह के अलावा जनपद भर के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी सभा स्थल पर ही डेरा डाले रहे।
विज्ञापन

सभास्थल पर बनाया अस्थायी अस्पताल
गंगोह। किसी भी आपात स्थिति के लिए सभा स्थल पर ही अस्थायी अस्पताल तैयार किया जा रहा है। सीएचसी प्रभारी डा. रोहित वालिया ने बताया सीएचसी में 30 बेड आरक्षित किए गए हैं। सभा स्थल पर भी दो बेड का अस्थायी अस्पताल तैयार किया गया है। अस्पताल में सभी तरह की दवाइयों की व्यवस्था की जा रही है। अस्पताल में जिला स्तरीय चिकित्सकों के साथ सीएचसी की टीम मौजूद रहेगी। इसके अलावा एक एंबुलेंस भी हर वक्त तैयार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों के माध्यम से गेहूं खरीद कराने और गंगोह को तहसील बनवाने की मांग
गंगोह। गंगोह में मुख्यमंत्री के सभा स्थल का निरीक्षक करने पहुंचे प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मिलकर मंडी व्यापारी मोल्हडमल गर्ग, योगेश गर्ग, ईश्वर गोयल, राजकुमार गुप्ता, बालेश गोयल, शशांक गोयल आदि ने गंगोह को तहसील बनाने और हरियाणा की खट्टर सरकार की भांति यूपी की योगी सरकार द्वारा भी व्यापारियों के माध्यम से गेहूं की खरीद कराए जाने की मांग की। इसके अलावा यूपी और हरियाणा के बीच यमुना नदी पर गांव दौलतपुर में निर्माणाधीन यमुना पुल को अविलंब तैयार करवाने और गंगोह विधानसभा की खस्ताहाल सड़कों के निर्माण की मांग भी रखी। व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर प्रभारी मंत्री ने समाधान का भरोसा दिलाया।

ग गोह में मुख्यमंत्री की जनसभा के स्थल का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही, राज्यस?

ग गोह में मुख्यमंत्री की जनसभा के स्थल का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही, राज्यस?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed