फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Power supply will be interrupted for three days for four hours

Saharanpur News: तीन दिन बाधित रहेगी चार घंटे बिजली आपूर्ति

Sat, 24 Jun 2023 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Power supply will be interrupted for three days for four hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पुल खुमरान पर स्मार्ट सिटी का कार्य हो रहा है। जिसके चलते 25, 28 और 29 जून को सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक बड़तला, चौक फव्वारा, हवा सराय, मीरकोट, मोरगंज, स्वतंत्र नगरी, मटिया महल, बोमनजी रोड, जाफरनवाज, सराफा बाजार, नया बाजार, गौरी शंकर बाजार, रामानंदी बाजार, दीनानाथ बाजार, जामा मस्जिद क्षेत्र और कायस्थान में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा 24, 27 और 30 जून को जैनबाग उपकेंद्र से जुड़ी खाताखेड़ी, रामजीवन कालोनी, गोल कोठी चौक, अरबी मदरसा, धोबीघाट, मंडी रोड, मुन्नालाल कॉलेज क्षेत्र में भी सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक बिजली नहीं आएंगी।


--------
निरीक्षक कर बिजली लाइनों को कराए ठीक
सहारनपुर। विद्युत निगम की प्रबंध निदेशक चैत्रा वी ने अधिकारियों को बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान मार्ग में बिजली लाइनों का निरीक्षण, लाइनों के ढीले तारों को ठीक करने और सड़क के दोनों ओर खंभों पर सात फीट ऊंचाई तक प्लास्टिक की शीट से कवर किया जाए। रोड कॉसिंग एवं परिवर्तकों की फेसिंग, जर्जर तार और खंभों की मरम्मत करने का कार्य जल्द कराया जाए, जिससे कांवड़ यात्रा मार्ग पर किसी प्रकार की विद्युत दुर्घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed