{"_id":"5d190c528ebc3e3c743004d2","slug":"power-supply-problem-in-saharanpur-saharanpur-news-mrt430851382","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री शहर में, बिजली आपूर्ति फिर भी गड़बड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री शहर में, बिजली आपूर्ति फिर भी गड़बड़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को देर रात तक झटके देती रही बिजली, रविवार सुबह भी हुई कटौती
फोटो- 19 की सीरिज
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। एक तरफ प्रदेश के मुखिया शहर में मौजूद रहे, दूसरी तरफ बिजली की व्यवस्था गड़बड़ाई रही। शनिवार रात में शहर के अलग अलग इलाकों में बिजली के झटके लगते रहे, वहीं रविवार सुबह भी बिजली के कट लगे। भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने लोगों की हालत खराब कर दी। दिन भर में छह घंटे से अधिक की बिजली कटौती हुई। जबकि 24 घंटे बिजली सप्लाई के निर्देश है।
शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निरीक्षण करने के लिए सहारनपुर में पहुंचे। लेकिन शनिवार को ही बिजली की सप्लाई गड़बड़ा गई। सुबह साढ़े छह बजे से दस बजे तक कटौती की गई। दस बजे बिजली आई तो फिर दोपहर 12 बजे कट लग गया। उसके बाद साढ़े तीन बजे बिजली आई। लेकिन चार बजे फिर सप्लाई ठप हो गई और शाम लगभग साढ़े छह बजे सप्लाई सुचारु हो सकी। उसके बाद भी देर रात तक कट लगते रहे। यह सिलसिला रविवार को सुबह भी जारी रहा। रविवार सुबह लगभग सात बजे ही बिजली का कट लग गया।
गर्मी अपने चरम पर है, तापमान 42 डिग्री तक पहुंच रहा है। ऐसे में बिजली कटौती ने लोगों की हालत खराब कर दी है। गिल कालोनी निवासी सचिन कालरा कहते हैं कि बिजली की स्थिति सहारनपुर में सुधरने का नाम नहीं ले रही है। यहां 24 घंटे बिजली सप्लाई के निर्देश हैं। लेकिन कोई भी दिन ऐसा नहीं गया, जिस दिन कटौती न हुई हो। शनिवार रात को बिजली कटौती कर दी गई, कई बार फोन करने के घंटों बाद बिजली आई।
विज्ञापन
मीरकोट निवासी अशोक पुरी का कहना है कि 24 घंटे के निर्देश के बावजूद सप्लाई का कोई शेड्यूल नहीं है। कभी भी कट लग जाता है। कभी तार बदलने के नाम पर घंटों कटौती कर दी जाती है तो कभी ट्रांसफार्मर बदलने का बहाना बनाया जाता है। जबकि कई बार तार बदल दिए गए और कई बार ट्रांसफार्मर बदल दिए गए। कोई ओवरलोड भी नहीं हैं। लेकिन फिर भी कटौती की जा रही है।
राशिद विहार निवासी सलीम का कहना है कि रात में एक बजे बिजली की कटौती की गई, ढाई-तीन बजे बिजली आई। लेकिन रात में गर्मी से एक बार नींद खुल गई तो फिर पूरी रात नींद नहीं आती, बच्चे गर्मी से बेहाल होकर रोने लगे। हर किसी के घर में तो इंवर्टर नहीं होता।
नई बस्ती निवासी इरफान कहते हैं कि कहने को स्मार्ट सिटी है, यहां 24 घंटे बिजली दी जानी चाहिए। अधिकारी कहते हैं कि यहां सबसे अच्छी बिजली आ रही है। लेकिन छह-छह घंटे कटौती की जाती है। शनिवार रात को ही कई घंटे बिजली की कटौती रही। गर्मी में बिजली की कटौती ने हालत खराब कर दी है।