फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Power cut made us cry, only 10 hours supply

बिजली कटौती ने रुलाया, 10 घंटे ही आपूर्ति

Sun, 10 Oct 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Power cut made us cry, only 10 hours supply
-- गांव नगली मेहनाज निवासी विजेंद्र सिंह उर्फ काला - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। विद्युत आपूर्ति लगातार चरमराती जा रही है। कई इलाकों में दस से 15 घंटे तक कटौती हो रही है। खासकर ग्रामीण क्षेत्र में तो बिजली कटौती ने रुला दिया है। इस वजह से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है तो, मच्छरजनित रोगों का सीजन चलने की वजह से भी दिक्कत बढ़ गई है। क्योंकि घरों में लगे इंवर्टर बैटरी भी ज्यादा कटौती होने पर जवाब दे रहे हैं और लोगों को रात परेशानी में काटनी पड़ रही है।
विज्ञापन

हकीमपुरा फीडर इसका बेहतर उदाहरण है। फीडर से संबंधित कॉलोनियों और गांवों में बीते एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति का बुरा हाल है। दिन के साथ ही रात में भी चार से पांच घंटे की कटौती हो रही है। रात में बिजली गायब रहने से लोगों की नींद खराब हो रही है। आलम यह है कि गांवों में शाम को पांच बजे से नौ बजे तक कटौती होती है तो उसके बाद भी बिजली कब आएगी, कुछ तय नहीं है। उपभोक्ताओं द्वारा टोल फ्री नंबर 1912 पर भी बिजली कटौती को लेकर शिकायत दर्ज कराई जा रही हैं। विद्युत निगम अधिकारियों की मानें तो बिजली उत्पादन कम होने की वजह से यह स्थिति बनी है। अगले कुछ दिन तक ऐसे ही रहने की आशंका है।
विज्ञापन

कृषि कार्य भी हुए प्रभावित
देवबंद क्षेत्र के गांव बहादरपुर निवासी कंवरपाल कश्यप और हरिपाल ने बताया कि इन दिनों असौजी गन्ना, मक्का, सरसों आदि फसलों की बुआई के लिए खेतों को तैयार किया जा रहा है। इसमें सिंचाई के लिए पानी की जरूरत है, लेकिन कटौती ज्यादा होने से परेशान हैं। सिर्फ 10 से 11 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। देवबंद के एसडीओ अमित त्यागी का कहना है कि नगरीय क्षेत्र में 18 से 20 घंटे और देहात में 11 घंटे की आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की पीड़ा
गांव मीरपुर मोहनपुर निवासी राजकुमार वालिया और गांव नगली मेहनाज निवासी विजेंद्र उर्फ काला का कहना है कि इस सीजन में बिजली कटौती बहुत परेशान कर रही है। विद्युत निगम के अधिकारियों को बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करना चाहिए।
प्रदेश भर में विद्युतापूर्ति प्रभावित है। लखनऊ स्तर से नया शेड्यूल जारी हुआ है। जिसमें चार से पांच घंटे की कटौती है। उच्च स्तर पर काम चल रहा है। अगले कुछ दिन में विद्युत आपूर्ति में सुधार होने की उम्मीद है।

-- जीसी झा, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम सहारनपुर।

-- गांव मीरपुर मोहनपुर निवासी राजकुमार वालिया

-- गांव मीरपुर मोहनपुर निवासी राजकुमार वालिया- फोटो : SAHARANPUR

-- गांव बहादरपुर निवासी कंवरपाल कश्यप

-- गांव बहादरपुर निवासी कंवरपाल कश्यप- फोटो : SAHARANPUR

-- गांव बहादरपुर निवासी हरिराम

-- गांव बहादरपुर निवासी हरिराम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed