फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Power Corporation's JE sit on strike

विद्युत निगम के जेई को धरने पर बैठाया

Mon, 08 Feb 2021 10:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Power Corporation's JE sit on strike
भाकियू बेदी ने हुसैन बस्ती बिजली घर पर जई को नीचे बैठाते बेदी कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भाकियू (बेदी) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को हुसैन बस्ती फीडर पर धरना दिया। उन्होंने संबंधित अवर अभियंता को भी धरने पर बैठाया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

धरने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी ने विद्युत निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर शोषण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिजली के बिल ज्यादा भेजकर उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है। संगठन इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। राष्ट्रीय महासचिव कारी नौशाद राव ने आरोप लगाया कि विद्युत निगम के कर्मचारी उपभोक्ताओं का उत्पीड़न कर रहे हैं। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन जिलानी ने चेतावनी दी कि यदि उत्पीड़न नहीं रुका तो आंदोलन किया जाएगा। यहां प्रदेश सचिव हाजी मोहम्मद रियाज, मंडल अध्यक्ष कमाल नासिर, जिलाध्यक्ष तौहीद अली आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान राव रियाजुल हक, समीर राणा, करीमुद्दीन, नसीब उर रहमान, कारी मुर्सलीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed