फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Potholes on the roads due to rain, it is difficult to travel

जिले की 80 सड़कें गड्ढो में हुई तब्दील

Sat, 20 Aug 2022 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Potholes on the roads due to rain, it is difficult to travel
बारिश से सड़कों पर हो गए गड्ढे, सफर करना दुश्वार
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले में पहले से ही खस्ताहाल पड़ी सड़कों की हालत बरसात के बाद और जर्जर हो गई है। जलभराव से भारी वाहनों ने सड़कों को उधेड़ दिया है। जिले में करीब 80 सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। गड्ढों की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसके बावजूद इनकी सुध नहीं ली जा रही है। शुक्त्रस्वार को जिले की टूटी सड़कों की पड़ताल की गई। पेश है इसकी रिपोर्ट-
रामपुर-गंगोह मार्ग
रामपुर मनिहारान। गंगोह-रामपुर मनिहारान मार्ग व रामपुर बाईपास रोड गड्ढों में तब्दील हो गया है। सड़क खस्ताहाल होने से इस पर सफर दुश्वार हो गया है। चौधरी संजय पंवार, भंवर सिंह, सिताब सिंह का कहना है कि सलेमपुर, साचलू, जानखेड़ा, ढाकादेई, नैनखेड़ी आदि के ग्रामीणों को खासी परेशानी हो रही है। अफसरों को कई बार अवगत कराने के बाद भी गड्ढे नहीं भरे जा सके हैं। वहीं कस्बे के इस्लामनगर रोड चौराहे से शहरी पुलिया के बीच रामपुर बाईपास भी जर्जर हो चुका है।
विज्ञापन

भारी वाहनों से जल्दी टूट रही सड़क
चिलकाना। पटनी से पिलखनी जाने वाला का मार्ग पांच साल पहले बनाया गया था। इस मार्ग पर अब जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। मार्ग के बीच में पड़ने वाले गांव सीकरी खुर्द, सीकरी कला, बकारका, हरडाखेड़ी, पिलखनी में सड़क की हालत और भी ज्यादा खराब है। गांव का पानी सड़क पर बने गड्ढों में भरा रहता है। सीकरी के धीरज सिंह, आदेश कुमार, चौ. प्रताप, रणधीर सिंह ने बताया कि भारी वाहनों के चलने से सड़क जल्दी टूट जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनाल मार्ग पर दिन भर उड़ती है धूल
गंगोह क्षेत्र में लखनौती से करनाल को जोड़ने वाले सात किमी लंबे स्टेट हाईवे की हालत खस्ताहाल है। इस पर आठ माह पूर्व निर्माण कार्य शुरू किया गया था। उस दौरान इस पर बजरी, पत्थर और कोरसेंड डाला गया था। तारकोल न पड़ने के कारण इस पर दिन भर धूल के गुबार उड़ते रहते हैं। जिससे दुपहिया वाहन सवारों का चलना मुश्किल हो जाता है। लखनौती- सराजपुर मार्ग की हालत भी ऐसी ही है।
तीन राज्यों को जोड़ने वाली सड़क खस्ताहाल
मिर्जापुर। तीन राज्यों पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाली सड़क खस्ताहाल है। बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भरने पर इससे सफर करना दुश्वार हो जाता है। हथिनीकुंड बैराज को जाने वाली इस सड़क पर नानूवाला, कासमपुर, फतेहपुर टांडा, फैजाबाद आदि गांव पड़ते हैं। चार दिन पूर्व हुई बारिश का पानी इस मार्ग के गड्ढों में भरा है। स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। इन गांवों से तहसील मुख्यालय एवं कोतवाली मिर्जापुर को जाने के लिए भी यह एकमात्र रास्ता है।
- जिले की सड़कें टूटी हैं। जल्द ही सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। बजट जारी होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
प्रेम सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
15 सितंबर के बाद सड़कें बनाई जाएंगी
- बरसात में सड़कें ज्यादा खराब हो जाती हैं। जिले में भी करीब 80 सड़क जर्जर हालत में हो गई है। सभी विधायकों से सड़कों के प्रस्ताव मांगे गए हैं। सड़कों को कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा। 15 सितंबर के बाद सड़कों के निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा।

- बृजेश सिंह, राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग

गड्ढों में तब्दील हुआ रामपुर-गंगोह मार्ग

गड्ढों में तब्दील हुआ रामपुर-गंगोह मार्ग- फोटो : SAHARANPUR

खस्ताहाल पड़ा रामपुर बाईपास मार्ग

खस्ताहाल पड़ा रामपुर बाईपास मार्ग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed