फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Postal ballot voting process will be videographed

पोस्टल बैलेट मतदान प्रक्रिया की होगी वीडियोग्राफी

Fri, 04 Feb 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Postal ballot voting process will be videographed
- आज से आठ फरवरी तक होगा मतदान
विज्ञापन

- मतदान कराने के लिए 32 टीम गठित
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। विधानसभा चुनावों में जनपद के 1923 बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाता शनिवार से आठ फरवरी तक घर से ही पोस्टल बैलेट से मतदान करेंगे। इसके लिए 32 टीमों का गठन किया गया है। टीम के सदस्य 80 वर्ष से अधिक आयु और दिव्यांगों के घर जाकर बैलेट से मतदान कराएंगे। मतदान की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

विधानसभा चुनाव में पहली बार 80 वर्ष से अधिक आयु और दिव्यांग मतदाताओं को घर से ही मतदान करने की सुविधा दी जा रही है। जनपद के 1923 मतदाताओं ने इस सुविधा का फायदा उठाने पर सहमति दी है। इनके वोट को सीलबंद इन लिफाफों को कड़ी सुरक्षा के बीच कोषागार में रखवाया जाएगा। घर से डाक मतपत्र के माध्यम से वोट देने के लिए जनपद के 80 वर्ष से अधिक आयु के 40621 मतदाताओं में से 1283 और 14946 दिव्यांग मतदाताओं में से 645 ने डाक मतपत्र के जरिए मतदान करने पर सहमति जताई है। सहायक निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि सहमति देने वाले 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और दिव्यांगों सेे डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कर्मियों के निगरानी में मतदान कराया जाएगा। उनके मतपत्र को सीलबंद लिफाफे में रखा जाएगा। जिससे मतदान की गोपनीयता रखी जा सके। इनका मतदान शनिवार से शुरू होकर आठ फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन

--------------
डाक मतपत्रों का प्रयोग करने के इच्छु़क बुजुर्ग एवं दिव्यांग
विधानसभा सीट ----- बुजुर्ग ----- दिव्यांग
बेहट -------------------- 25 --------- 37
नकुड़ ------------------- 270 -------- 15
सहारनपुर नगर -------- 410 -------- 198
सहारनपुर --------------- 216 -------- 220
देवबंद --------------------- 71 --------- 61
रामपुर मनिहारान -------- 66 --------- 70
गंगोह --------------------- 225 -------- 44
-------
नोट: निर्वाचन कार्यालय के 28 जनवरी के आंकड़ों के अनुसार।
----------
---- मतदान के लिए गठित टीम ----
विधानसभा ------------- टीम
बेहट ---------------------- 02
नकुड़ ---------------------- 05
सहारनपुर नगर ----------- 06
सहारनपुर ----------------- 05
देवबंद ---------------------- 06
रामपुर मनिहरान ---------- 03
गंगोह ----------------------- 05
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed