फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Policemen will learn yoga tricks

योग के गुर सीखेंगे पुलिसकर्मी

Mon, 22 May 2017 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 22 May 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
काम के दबाव और तनाव से मुक्ति के लिए पुलिसकर्मियों को अब योग का सहारा दिया जाएगा। एसएसपी की पहल पर योगाचार्यों की मदद से पुलिस लाइन में योग शिविर का आयोजन होगा। इसके बाद दूसरे चरण में थानों और चौकियों पर भी तैनात पुलिसकर्मियों को योग कराया जाएगा। इसके लिए उन्हें तनाव से मुक्ति के साथ शारीरिक और मानसिक थकान से निपटने के गुर सिखाए जाएंगे।
विज्ञापन


दरअसल, तमाम कवायदों के बाद भी पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में अब एसएसपी सुभाष दूबे पुलिसकर्मियों को योग के जरिये राहत देने की पहल कर रहे हैं। पुलिस के इस अभियान में पद्मश्री भारत भूषण और उनकी बेटी आचार्य प्रतिष्ठा के साथ ही अन्य योगाचार्यों की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन


इसमें इसी सप्ताह पहला योग शिविर पुलिस लाइन में आयोजित किया जाएगा। इसमें पुलिसकर्मियों के साथ ही उनके परिवारों को भी शामिल किया जाएगा। इसके बाद थानों और पुलिस चौकियों में स्थानीय योगाचार्यों की मदद से ऐसे शिविर लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी सुभाष दूबे का कहना है कि योग को दिनचर्या में शामिल कराना आसान होगा। कारण, यह शिविर सुबह के वक्त आयोजित होगा तो इससे काम भी ज्यादा प्रभावित नहीं होगा। हमारे शहर में कई ऐसे योगाचार्य हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख्याति पा चुके हैं।


उनकी मदद से पुलिसकर्मियों के बोझिल दिनचर्या को आसान करने की कोशिश होगी। पहले प्रयास में एक सप्ताह का योग शिविर पुलिस लाइन में आयोजित होगा। इसके बाद जिले के सभी 22 थानों और 100 से ज्यादा पुलिस चौकियों पर इसका आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed