फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Policemen will be caught on illegal collection

अवैध वसूली पर धरे जाएंगे पुलिसकर्मी

Wed, 01 Jul 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Policemen will be caught on illegal collection
सहारनपुर। वाहनों से अवैध वसूली और रिश्वत लेने के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष सेल का गठन करने की तैयारी चल रही है। इस सेल का कार्य एंटी करप्शन ब्यूरो की तरह होगा, जो रिश्वत लेने अथवा मांगने की शिकायत पर गोपनीय ढंग से जांच करेगी।
विज्ञापन

वैसे तो ऐसे मामलों की जांच एंटी करप्शन ब्यूरो अपने स्तर से करता है और गोपनीय जांच कर रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों की धरपकड़ की जाती है, लेकिन एंटी करप्शन ब्यूरो का कार्यालय मेरठ में है। वहां से ही जांच करने के लिए टीम अलग अलग जिलों में पहुंचती है। इसी लिहाज से डीआईजी एक विशेष सेल का गठन कराने की तैयारी में लगे हैं, जो एंटी करप्शन ब्यूरो की तरह ही कार्य करेगी। रिश्वत मांगने अथवा लेने की शिकायत मिलने पर विशेष सेल गोपनीय रूप से जांच करेगी और पुख्ता साक्ष्य भी इकट्ठा करेगी। रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

-- दो दिन पहले ही होमगार्ड के खिलाफ हुई कार्रवाई
मीट सप्लायर के वाहन से अवैध वसूली की शिकायत पर दो दिन पहले ही नागल तिराहे पर तैनात एक होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई हुई है। इस मामले में वाहन चालक ने मौके से ही एक उच्चाधिकारी के मोबाइल नंबर पर कॉल कर दी, जिसके बाद आरोपी होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई हुई। ड्यूटी से हटाने के साथ ही होमगार्ड कमांडेंट को भी पत्र भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- विशेष सेल बनाने पर चल रहा विचार : डीआईजी
डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि रिश्वत मांगने के मामलों में ठोस कार्रवाई के लिए विशेष सेल बनाने पर विचार किया जा रहा है। यह सेल एंटी करप्शन ब्यूरो की तरह ही कार्य करेगा। गोपनीय जांच होगी और रंगे हाथ आरोपी को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed