{"_id":"58ebca894f1c1be275cf4f39","slug":"police-s-new-action-plan-for-crime-control","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस का नया एक्शन प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस का नया एक्शन प्लान
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 10 Apr 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
पुलिस।
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में सूबे में हुकूमत बदलते ही पुलिस प्रशासन ने अपना काम करने की अंदाज भी बदल लिया है। अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस अब नए एक्शन प्लान के साथ है, जिसमें अपराधियों का बच निकलना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन होगा।
एसएसपी ने थानेदारों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए उन्हें नए प्लान से वाकिफ कराते हुए जरूरी कदम उठाने के दिशा-निर्देश दिए हैं। सपा के कार्यकाल में कानून व्यवस्था पर अक्सर सवाल उठते रहे।
सूबे में बनी भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहे आदित्यनाथ योगी ने प्रदेश में कानून का राज कायम करने का वादा जनता से किया है। पिछले दिनों लखनऊ में हुई पुलिस अधिकारियों की बैठक में इसके लिए सख्त दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
शासन से मिले आदेश के अनुपालन में स्थानीय स्तर पर पुलिस ने कसरत शुरू कर दी है। एसएसपी लव कुमार ने थानेदारों के साथ समीक्षा बैठक कर सरकार की मंशा से अवगत करा दिया है।
साथ ही अपराध पर नियंत्रण के लिए तैयार किए गए नए एक्शन प्लान की जानकारी भी देते हुए अपराध पर नियंत्रण के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने सभी थानेदारों को अपने-अपने क्षेत्रों के बदमाशों को फिल्टर कर अलग-अलग तरह के अपराधियों की अलग-अलग सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
सभी थानों ने मिले निर्देशों के अनुपालन में अपराधियों को फिल्टर करना शुरू भी कर दिया है। अपराध पर नियंत्रण के लिए जो एक्शन प्लान तैयार किया गया है। उसके तहत बीट कांस्टेबल बदमाशों की निगरानी करेंगे।
यानी यदि कोई बदमाश जेल के भीतर है तो वहां उसकी हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी और यदि जेल से बाहर है तो भी अपने सूत्रों और मुखबिरों के जरिये उसपर नजर रहेगी। ऐसे में अपराधी के किसी भी घटना को अंजाम देने पर संबंधित कांस्टेबल की जवाबदेही होगी।
अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष प्लान तैयार किया गया है। सभी थानेदारों को प्लान के तहत काम करने के निर्देश दिए गए हैं। कोई व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो उसे कानून के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में कानून व्यवस्था कायम रखने का प्रयास रहेगा। - लव कुमार, एसएसपी।