{"_id":"637d1c602f2b3f0b14446aa8","slug":"police-presented-an-example-of-humanity-saharanpur-news-mrt614638259","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की है। मोहल्ला विजय नगर में रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसके भाई के पास अंतिम संस्कार के पैसे नहीं थे और न ही कोई मदद के लिए आगे आया। पता चलने पर थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर सूबे सिंह मौके पर पहुंचे और हिंदू रीति रिवाज से शव का अंतिम संस्कार कराया। पुलिसकर्मियों ने शवयात्रा को कंधा भी दिया।
थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मोहल्ला विजयनगर निवासी विशाल (38) दीपचंद का रविवार की रात निधन हो गया था। घर में विशाल और उसका भाई विकास ही रहता था। दोनों की शादी नहीं हुई थी। एक वर्ष से विशाल बीमार भी चल रहा था। उसके निधन के बाद विकास ने पहले तो किसी को जानकारी नहीं दी, लेकिन बाद में मोहल्ले के लोगों को पता लग गया कि विशाल की घर पर ही मौत हो चुकी है। सोमवार की देर रात थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर सूबे सिंह फोर्स के साथ गश्त कर रहे थे। उन्हें लोगों से जानकारी मिली कि विजय नगर में एक व्यक्ति की मौत हुई है। वह विशाल के घर पहुंचे और उसके भाई विकास से बात की। तब, विकास ने बताया कि उसके भाई का निधन हो चुका है, लेकिन उसके पास अंतिम संस्कार के लिए पैसा नहीं है। विकास की मदद के लिए मोहल्ले के लोग भी आगे नहीं आए। तब, थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर सूबे सिंह रात में ही दो सिपाहियों को उनके घर पर तैनात कर दिया। पुलिस ने मंगलवार की सुबह दाह संस्कार का सामान मंगवाकर हिंदू रीति रिवाज से अंबाला रोड स्थित शिवपुरी श्मशान घाट में पहुंचकर विशाल के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर सूबे सिंह पूरी प्रक्रिया में शामिल रहे।
पुलिस के कार्य की हो रही सरहाना
थाना कुतुबशेर पुलिस के इस कार्य की हर तरफ सराहना हो रही है। सोशल मीडिया पर भी पुलिसकर्मियों द्वारा विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है।