{"_id":"627d4d63bb44427abd72e0f4","slug":"police-marking-haji-iqbal-s-benami-properties-saharanpur-news-mrt5882929170","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाजी इकबाल की बेनामी संपत्तियों को पुलिस कर रही चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाजी इकबाल की बेनामी संपत्तियों को पुलिस कर रही चिह्नित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल और उसके भाई महमूद अली के साथ ही उसके बेटों की धरपकड़ के लिए पुलिस और एसआईटी पूरी तरह सक्रिय हो गई है। हाजी इकबाल और बेटे गैंगेस्टर एक्ट में भी वांछित चल रहे हैं। पूर्व एमएलसी हाजी महमूद अली धोखाधड़ी और जालसाजी कर पट्टों की जमीन को ट्रस्ट के नाम कराने के बेहट थाने में दर्ज मुकदमे में भी वांछित है। अब हाजी इकबाल के साझीदार रहे अमित जैन की और से दोनों भाईयों के खिलाफ मिर्जापुर थाने पर धोखाधड़ी व जालसाजी करने की एक और रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस खनन माफिया हाजी इकबाल उर्फ बाल्ला, उसके भाई पर्वू एमएलसी हाजी महमूद अली की लगातार घेराबंदी कर रही है। फर्जी कंपनियों के नाम से यमुना क्षेत्र में अवैध खनन कर हाजी इकबाल ने करोड़ों रुपये कमा कर अपना साम्राज्य बनाया था। अब पुलिस हाजी इकबाल की अवैध रूप से अर्जित की गई करोड़ों की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई में लगी है। एसएसपी ने इसके लिए एसआईटी का गठन किया है। पुलिस ने अप्रैल माह में हाजी इकबाल के अलावा उनके बेटो जावेद, वाजिद, अलीशान, अफजाल के अलावा उसके नौकर नसीम के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा पंजीकृत किया। सबसे पहले नौकर नसीम को गिरफ्तार कर जेल भेजा। हाजी इकबाल ने अपने नौकर नसीम को तीन शुगर मिलों का मालिक बनाने के अलावा उसके नाम 50 से अधिक करोड़ की बेमानी संपत्ति नाम कर रखी है। पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कराते हुए दो सप्ताह पहले 21 करोड़ रुपये से अधिक की बेमानी संपत्ति को कुर्क किया। मिर्जापुर क्षेत्र में करीब 600 बीघा जमीन को राजस्व विभाग कुर्क कर अपने कब्जे में ले चुका है। एसएसपी का भी कहना है कि अन्य संपत्तियों को भी चिह्नित किया जा रहा है, जिसे जल्द कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस और एसआईटी दोनों भाईयों समेत हाजी इकबाल के बेटों की गिरफ्तारी की गिरफ्तारी के प्रयास में भी लगी है। उधर, हाजी इकबाल और उसका परिवार बीते एक माह से भूमिगत है। मिर्जापुर स्थित आवास पर ताले लटके है।
हाजी इकबाल, उसके भाई और बेटों की गिरफ्तारी को एसआईटी और पुलिस लगातार सक्रिय है। शीघ्र इनकी गिरफ्तारी होगी। पुलिस उसकी अन्य बेनामी संपत्तियों को भी चिह्नि कर रही है, उसे भी कुर्क करने की कार्रवाई जल्द की जाएगी। - आकाश तोमर एसएसपी