फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police made an array, marked 45 thousand mischievous elements

पुलिस ने की व्यूह रचना, 45 हजार शरारती तत्व चिह्नित

Tue, 25 Jan 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Police made an array, marked 45 thousand mischievous elements
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने सुरक्षा की व्यूह रचना कर दी है। इसके तहत 45 हजार शरारती तत्व चिह्नित किए गए हैं। इसके अलावा 93 आरोपियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा रही है। संवेदनशील व अति संवेदनशील इलाकों पर पुलिस पैनी नजर बनाए हुए है, साथ ही सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सात विधानसभा क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट के साथ 14 टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन

मतदान से पूर्व पुलिस ने इन दिनों शरारती तत्वों के खिलाफ अभियान चलाकर रखा है, जिन पर निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए जाने की कार्रवाई भी तेज कर दी गई है। एसएसपी आकाश तोमर ने हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल बॉर्डर पर चेकिंग अभियान तेज करने के लिए निर्देश दिए हैं। इनके अलावा 15 फ्लाइंग दस्ते काम कर रहे हैं, जो कहीं पर भी रुक-रुक कर या शक होने पर वाहनों की चेकिंग करते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया सेल को सक्रिय गया है, जो चुनाव से संबंधित सोशल मीडिया पर किए जा रहे प्रचार पर नजर रखे हुए हैं। माहौल खराब करने के इरादे से डाले जानी वाली पोस्ट को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी ने संवेदनशील व अति संवेदनशील इलाके चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एक नजर अभी तक हुई कार्रवाई पर
-- 45332 शरारती तत्वों पर हुई निरोधात्मक कार्रवाई
-- 93 आरोपियों पर गुंडा एक्ट लगाई
-- 65 आरोपियों पर गैंगस्टर लगाई
-- 54 संवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित किए
-- निजी व सार्वजनिक स्थानों से 6696 प्रचार सामग्री हटाई
-- 6359 लीटर अवैध शराब बरामद की
-- 1193 किलो मादक पदार्थ बरामद किया
-- 555900 रुपये नकदी बरामद की
-- 12045 लाइसेंसी शस्त्र बरामद किए
-- आचार संहिता के उल्लंघन में 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
-- दो अवैध हथियारों की फैक्टरी बरामद की। अभियान चलाकर 169 अवैध शस्त्र पकड़े
थानों पर हुई निरोधात्मक कार्रवाई
कोतवाली नगर-------833
कोतवाली मंडी -------1424
थाना कुतुबशेर--------1343
कोतवाली सदर बाजार-958
थाना जनकपुरी--------811
कोतवाली देहात--------2718
थाना गागलहेड़ी--------2343
थाना चिलकाना--------2539
थाना फतेहपुर----------2279
रामपुर मनिहारान-----3031
नकुड़ -------------------3222
सरसावा-----------------1891
देवबंद-------------------5276
नागल-------------------2374
बड़गांव------------------1872
गंगोह--------------------3148
नानौता------------------1221
तीतरो--------------------1062
बेहट----------------------4080
मिर्जापुर------------------1570
बिहारीगढ़----------------1311
चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। शरारती तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही सीमाओं पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्र भी चिह्नित किए गए हैं। सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।---------आकाश तोमर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed