फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police lessons from Kanpur incident: DIG

कानपुर की घटना से सबक ले पुलिस : डीआईजी

Fri, 03 Jul 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Police lessons from Kanpur incident: DIG
डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल - फोटो : SAHARANPUR
कानपुर की घटना से सबक ले पुलिस : डीआईजी
विज्ञापन

सहारनपुर। कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की शहादत के बाद डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने मंडल के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिले के पुलिस कप्तानों को निर्देश दिए हैं कि भविष्य में वे यहां ऐसी घटनाओं के प्रति अलर्ट रहें। शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देते समय पुलिस टीमें सामान्य तरीके से न जाएं, बल्कि इसके लिए स्पेशल प्लान बनाकर ही पहुंचें। दबिश वाले क्षेत्रों की संवेदनशीलता, अपराधियों के रिकार्ड, घेराबंदी या मुठभेड़ से पहले खुफिया जानकारी जुटाकर ही बदमाशों को पकड़ा जाए। कानपुर में जो घटना हुई है, उससे अन्य जिलों की पुलिस को सबक लेने की जरूरत है।

डीआईजी ने कहा कि कुख्यात बदमाशों को पकड़ने से पहले पूरा होमवर्क जरूरी है। ऐसी घटनाओं को रोकने और बड़े अपराधियों को काबू करने के लिए अपने मुखबिर तंत्र और खुद के नेटवर्क को मजबूत करना होगा। ताकि पुलिस के प्लान को शातिर अपराधी फेल न कर पाएं। फरार अपराधियों से जुड़े लोगों की गतिविधियों पर भी नियमित निगरानी रखी जाए। वेस्ट यूपी में सहारनपुर मंडल के बड़े अपराधी खाकी को चुनौती देते रहे हैं। लेकिन यूपी पुलिस ने कई बड़े बदमाशों को ढेर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed