फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police launched search operation to find the suspect

संदिग्ध तलाशने को पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mon, 12 Jul 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Police launched search operation to find the suspect
सहारनपुर। लखनऊ में एटीएस द्वारा अलकायदा के दो आतंकी पकड़े जाने के बाद सहारनपुर पुलिस भी सक्रिय है। संदिग्धों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया है, साथ ही खुफिया एजेंसियां अपने स्तर से जानकारी जुटाने में लगी हैं।
विज्ञापन

जिले में कई बार आतंकी पकड़े जा चुके हैं। रविवार को लखनऊ में आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद जनपद पुलिस भी सतर्क हो गई, जिसके बाद एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने जिले के समस्त 21 थाना प्रभारियों, छह सीओ सहित खुफिया विभाग को अलर्ट कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को दिन, रात में और सोमवार को भी जिले भर में कई जगहों पर सर्च किया गया है। साथ ही पुराने रिकार्ड भी देखे गए हैं। खासकर देवबंद और वहां के आसपास के इलाकों में खुफिया विभाग की टीमों ने डेरा डाला है। एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा ने बताया कि पूरी सतर्कता बरती जा रही है। इसको लेकर समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर से आ सकती हैं खुफिया टीमें
आतंकियों को पकड़े जाने के बाद सहारनपुर में भी लखनऊ और दिल्ली से खुफिया विभाग की टीमें आ सकती हैं। सोमवार को भी जनपद में एटीएस के आने की चर्चा रही, लेकिन इस संबंध में किसी अधिकारी को कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed