फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police eyes on sensitive areas

संवदेनशील इलाकों पर पुलिस की नजर

Sun, 12 Jun 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Police eyes on sensitive areas
23 संवेदनशील इलाके किए गए चिह्नित
विज्ञापन

माहौल खराब करने वाले पर कसा जा रहा शिकंजा
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जुमे की नमाज के बाद घंटाघर पर हुए उपद्रव के बाद पुलिस पूरी तरह सतर्क है। शहर में ऐसे 23 इलाकों को चिह्नित किया गया है, जहां से भीड़ निकलकर आई। इन इलाकों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी और सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जाएंगे।
एसएसपी आकाश तोमर ने जांच रिपोर्ट के आधार पर बताया कि जामा मस्जिद के आसपास स्थित चार गलियां ऐसी हैं, जो पुरानी मंडी, ढोलीखाल, कंबोहल का पुल, रांघड़ों के पुल पर निकलती हैै। इन रास्तों से ही शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भीड़ निकलकर आई थी। पुलिस ने ऐसे 23 इलाकों को चिह्नित किया है। इन इलाकों में पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जाएंगे। क्योंकि, पहले भी जब प्रदर्शन और हंगामा हुआ है तो भीड़ इन्हीं गलियों से निकलकर आई थी। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान भी भीड़ इन्हीं गलियों से निकलकर आई और घंटाघर को जाम कर दिया गया था। इससे पूर्व हुए दंगों में इन रास्तों की अहम भूमिका रही है। इस लिहाज से पुलिस इन इलाकों और रास्तों पर नाकाबंदी करेगी। सीसीटीवी से भी इन गलियों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

नहीं था आभास
जुमे की नमाज के दौरान जामा मस्जिद में इतने लोग नहीं थे, जो प्रदर्शन के दौरान दिखाई दिए। नमाज के बाद पुराने शहर को जोड़ने वाली गलियों से ही लोग निकलकर आए थे। जांच में भी यह साफ हो चुका है सुनियोजित रूप से पूरे प्रकरण को अंजाम दिया गया है, इसकी भनक खुफिया तंत्र को नहीं लग सकी। पुलिस को भी आशंका नहीं थी मामला इतना बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसए लगाने की प्रक्रिया शुरू
उपद्रव करने वाले मुख्य आरोपियों पर एनएसए लगाई जाएगी। इसको लेकर पुलिस ने कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी आकाश तोमर का कहना है कि मुख्य आरोपियों पर एनएसए लगेगी। इसको लेकर कार्रवाई चल रही है। शासन को भी रिपोर्ट भेजी जा रही है।

आरोपियों के घर पर भी चलेगा बुलडोजर
उपद्रव के मामले में 62 फुटा रोड और खाताखेड़ी निवासी दो आरोपियों के घर पर पुलिस-प्रशासन की टीम शनिवार को बुलडोजर चला चुकी है। एक आरोपी के घर का छज्जा तोड़ा गया तो दूसरे के घर का मुख्यद्वार। इन आरोपियों पर बिना नक्शे के मकान बनाने का भी आरोप है। एसएसपी आकाश तोमर का कहना है कि अन्य आरोपियों के घर पर भी शासन के निर्देशानुसार जब्तीकरण और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। उपद्रवियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed