फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police dug roads at many places to stop illegal mining

अवैध खनन रोकने को पुलिस ने कई स्थानों पर खोदी सड़क

Sat, 02 Oct 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Police dug roads at many places to stop illegal mining
गांव नारायणपुर में खनन वाहन रोकने के लिए सड़क खुदाई करते कर्मचारी। - फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना (सहारनपुर)। हरियाणा की तरफ से आने वाले खनन से भरे वाहन अब थाना चिलकाना क्षेत्र से होकर सहारनपुर अथवा अन्य स्थानों पर नहीं जा सकेंगे। खनन वाहन आने के संभावित रास्तों पर पुलिस अवैध खनन रोकने के लिए चौकन्नी हो गई है तथा अनेक स्थानों पर सड़क खोद दी गई है।
विज्ञापन

एसपी सिटी राजेश कुमार के निर्देश पर चिलकाना पुलिस ने गांव नारायणपुर के मुख्य मार्ग तथा दुमझेड़ा के पास नदी का पुल पार करके चिलकाना की तरफ आने वाले सभी खनन वाहनों को रोक दिया है। अब पीपली टापू घाट से यमुना नदी पार करके आने वाले सभी खनन वाहन शाहजहांपुर होते सरसावा अथवा नकुड़ की तरफ जा सकेंगे। चिलकाना पुलिस ने गांव नारायणपुर तथा दुमझेड़ा में खनन वाहनों की जांच के लिए बनाई पिकेट पर अतिरिक्त पुलिस तैनात कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार को नायब तहसीलदार अनिल कुमार राम तथा इंस्पेक्टर राजेश भारती के नेतृत्व में चिलकाना पुलिस तथा राजस्व विभाग की टीम के साथ गांव नारायणपुर के पास हरियाणा की तरफ से आने वाले रास्ते गहरा गड्ढा खुदवा दिया तथा सड़क में लोहे के गार्डर गाड कर रास्ता बंद करवा दिया। अचानक खनन वाले रास्तों बंद करने से खनन माफिया में हलचल मच गई है। खनन माफिया अब गांवों के अन्य मार्गों की तलाश में लग गए हैं। थाना प्रभारी राजेश भारती ने बताया थाना क्षेत्र में अवैध खनन पहले से ही बंद है। अब एसपी सिटी के निर्देश पर और अधिक सतर्कता बरती जाएगी तथा किसी भी स्थिति में खनन वाहन यहां से गुजर नहीं सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed