{"_id":"62a78234919de0057c4cd226","slug":"police-caught-three-miscreants-after-encounter-two-injured-saharanpur-news-mrt5927385156","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पकड़े तीन बदमाश, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नानौता पुलिस द्वारा पकड़ा गया बदमाश
- फोटो : SAHARANPUR
Link Copied
नानौता (सहारनपुर)। पुलिस मुठभेड़ में वैगन आर कार सवार तीन बदमाशों में से दो गोली लगने से घायल हो गए। पकड़े गए तीनों बदमाश आठ जून को प्राइवेट कंपनी के कैशियर के साथ हुई दो लाख 35 हजार रुपये की लूट की घटना में शामिल थे। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
बता दें कि आठ जून को दिशा माइक्रो इंडिया क्रेडिट फाइनेंस कंपनी लिमिटेड में कैशियर के पद पर तैनात विमल कुमार पुत्र पुराण सिंह के साथ दो लाख 35 हजार रुपये की लूट की घटना को उस समय अंजाम दिया था, जब वह पीएनबी पांडुखेडी शाखा में रुपये जमा कराने गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वैगन आर कार सवार तीन बदमाशों का पीछा करते हुए दिल्ली यमुनोत्री हाईवे स्थित बाबूपुरा भट्ठे के निकट सोनाअर्जुनपुर मार्ग पर उन्हें घेर लिया। खुद को घिरा देख बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर तमंचों से फायर किया गया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो कार से भागते हुए दो बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीनों बदमाशों को धर दबोचा। थानाध्यक्ष चंद्रसेन सैनी ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश प्रवीण उर्फ अनिल पुत्र मेहरचंद निवासी हिरनबाग थाना बाबरी जिला शामली, सिंकू पुत्र परशुराम निवासी धरमपुर थाना खड़कपुर जिला मुंगेर बिहार और राजेश कुमार पुत्र कैलाशदास निवासी जंदा थाना मनार जिला वैशाली बिहार शातिर किस्म के लुटेरे हैं। इन्होंने थाना रामपुर मनिहारान से दो बाइक व 20 हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम देना भी स्वीकार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का नकद ईनाम देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।