फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police caught three cows after the encounter

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े तीन गोकश

Thu, 27 Jan 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Police caught three cows after the encounter
बेहट (सहारनपुर)। मिर्जापुर पुलिस ने गोकशी कर रहे तीन लोगों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जबकि उनके दो साथी भाग निकले। पुलिस ने मांस, गोकशी के उपकरण, दो तमंचे, एक कारतूस व खोखा बरामद किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अजय कुमार श्रोतिया ने बताया कि पुलिस को बुधवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि गांव महमूदपुर मजरा रायपुर के जंगल में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। यहां गोकशी कर रहे लोगों ने पुलिस को देखकर फायर कर दिया। मुठभेड़ के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार लिया, जबकि उनके दो साथी भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने मौके से पांच प्लास्टिक के बोरों में भरा डेढ़ कुंतल मांस, जिसकी पुष्टि पशु चिकित्सक ने गोमांस के रूप में की, कुल्हाड़ी, छुरी, रस्सी, लकड़ी का गुटका, दो तमंचे, एक कारतूस व खोखा बरामद किया है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम नौमान पुत्र वारिश, उस्मान उर्फ भोला पुत्र अकबर व उमर पुत्र अकबर निवासी गांव महमूदपुर मजरा रायपुर थाना मिर्जापुर बताया है। सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed