फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police and Imams gave message, Eid prayers in homes

पुलिस और इमामों ने दिया संदेश, घरों में ही पढ़े ईद की नमाज

Thu, 13 May 2021 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Police and Imams gave message, Eid prayers in homes
चिलकाना/अंबेहटा। पुलिस तथा मस्जिदों के इमामों ने माइक से सूचना प्रसारित कर ईद की नमाज घरों में ही पढ़ने के लिए कहा है।
विज्ञापन

सीओ सदर अजेंद्र कुमार तथा थाना प्रभारी बीएस वर्मा ने बुधवार की रात मस्जिदों में जाकर इमामों से कहा कि लोगों को ईद की नमाज ईदगाह में न पढ़ कर घरों में ही पढ़ने कहें। मस्जिद कुरैशियान के इमाम मोलाना मुआव्वज से कहा कि मस्जिद में केवल पांच लोग ही नमाज पढ़े। इसके बाद मस्जिदों से इस तरह सूचना प्रसारित की गई। रात में ही सीओ सदर तथा पुलिस ने कस्बे में गश्त की। पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी ईद की नमाज घरों में ही पढ़ने की हिदायत दी है।
अंबेहटा में चौकी प्रभारी विकास यादव के नेतृत्व में पुलिस और पीएसी ने कसबे में फ्लैग मार्च निकाल कर ईद की नमाज घरों पर ही अदा करने की अपील की। दुकानदारों को चेतावनी देते हुआ कहा कि जो व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोपहर 12 बजे के बाद कोई भी दुकान नहीं खुलेगी।
विज्ञापन

भंहेड़ा खेमचंद को किया सैनिटाइज
नानौता। क्षेत्र के ग्राम भन्हेड़ा खेमचंद में कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु राज्य सरकार के निर्देशानुसार गलियों व नालियों की साफ सफाई कराकर सैनिटाइजेशन किया गया। ग्रामीणों से मास्क लगा सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की गई। इस अवसर पर चेयरमैन जगवीर फौजी, ग्राम प्रधान संदीप कुमार कश्यप, श्यामवीर राणा, गोपाल सिंह, सुशील प्रधान, बिक्रम, नरेश, रामकुमार, सोमपाल पुंडीर, गजराज, ऋतुराज आंबेडकर, अंकित राणा, सुमित राणा, अनिल कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed