{"_id":"616f19efb4ed215b2b4abd6a","slug":"police-alert-regarding-valmiki-jayanti-saharanpur-news-mrt561243345","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाल्मीकि जयंती को लेकर पुलिस सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाल्मीकि जयंती को लेकर पुलिस सतर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। भगवान श्री वाल्मीकि की जयंती को लेकर पुलिस सतर्क हो गई। महानगर में निकलने वाली शोभायात्राओं के मद्देनजर जनपद में रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया, जो बुधवार की दोपहर 12 बजे से लागू हो जाएगा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में शोभायात्रा निकाली जाएंगी।
एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को सख्ती के साथ रूट डायवर्जन प्लान लागू कराने के निर्देश दिए। एसएसपी ने बताया कि त्योहारी सीजन चल रहा है। बुधवार को भगवान श्री वाल्मीकि जयंती मनाई जाएगी। इसके तहत शहर सहित जनपद भर में कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही कड़ी सुरक्षा में शोभायात्रा निकाली जाएंगी। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके साथ ही पीएसी को लगाया। संदिग्ध लोगों पर पुलिस की नजर रहेगी। इसके साथ ही रूट डायवर्जन प्लान भी लागू रहेगा।
यह रहेगी यातायात व्यवस्था
शहर में शोभायात्रा के मार्ग पर आने वाले वाहनों को कोतवाली सदर बाजार और नगर कोतवाली प्रभारी फोर्स के साथ रोकेंगे। शोभायात्रा के दौरान किसी भी वाहन को महाराजा अग्रसेन चौक, रेलवे स्टेशन, घंटाघर, नेहरू मार्केट, जोगियान पुल, नवाबगंज चौक, कोर्ट रोड, गुरुद्वारा रोड की तरफ नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन
थाना गागलहेड़ी प्रभारी बाईपास कट से शहर के प्रवेश मार्ग पर फोर्स के साथ डायवर्जन प्लान लागू कराएंगे। हर तरह के बड़े वाहन, जिन्हें अंबाला की ओर जाना है, वह बाईपास से होकर जाएंगे।
थाना प्रभारी सरसावा बाईपास पर फोर्स के साथ तैनात रहेंगे। देहरादून की ओर जाने वाले वाहन बाईपास से होकर जाएंगे।
दिल्ली की ओर से देहरादून व अंबाला जाने वाले वाहन बाईपास से होकर जाएंगे।
देहरादून रोड से शहर की तरफ आने वाले वाहनों को थाना जनकपुरी की राकेश केमिकल पुलिस चौकी पर रोका जाएगा।
देहात कोतवाली प्रभारी चौकी शेखपुरा कदीम और रामनगर में बैरीकेडिंग लगाकर बड़े वाहनों को रोकेंगे। उनको शहर में नहीं आने दिया जाएगा।
गंगोह रोड पर मानक मऊ पुलिस चौकी पर वाहनों को रोका जाएगा।
बेहट रोड, देहरादून रोड, टपरी रोड, बड़गांव रोड, दिल्ली रोड, अंबाला रोड, चिलकाना रोड से वाहनों को शहर के अंदर नहीं आने दिया जाएगा। देहरादून से यमुनानगर की तरफ जाने वाले वाहन आंबेडकर चौक, जिला अस्पताल चौक, विश्वकर्मा, सिविल लाइन पुलिस चौकी से हसनपुर तिराहे से होकर जाएंगे।