{"_id":"6116b0668ebc3ee05837ea0c","slug":"police-alert-about-independence-day-saharanpur-news-mrt551768931","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस सतर्क
विज्ञापन
15 अगस्त के मद्देनजर थाना मंड़ी क्षेत्र में चेकिंग कराते एसएसपी
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। इसी के तहत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को जिले भर में एसएसपी डॉ. एस चनप्पा के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया गया। एसएसपी ने कई जगहों पर खुद पहुंचकर चेकिंग कराई।
महानगर में कोतवाली सदर बाजार व कोतवाली नगर पुलिस ने ढाबों, होटल, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और धर्मशालाओं की चेकिंग की। इसके साथ बेवजह घूमते मिले लोगों से पूछताछ की गई।
इसके अलावा घंटाघर, नवाबगंज चौक, जनकपुरी चौक, हसनपुर तिराहा, शुगर मिल तिराहा, कल्पना तिराहा, मंडी समिति रोड, चिलकाना रोड, नवाबगंज और चकराता मार्ग सहित कई जगहों पर वाहनों की चेकिंग की। होटल और धर्मशाला स्वामियों को निर्देश दिए कि अगर कोई व्यक्ति उनके यहां आकर रुकता है तो उसकी की पहचान के सभी दस्तावेज जमा कराए जाएंगे। कोई व्यक्ति संदिग्ध लगे तो उसकी जानकारी तत्काल प्रभाव से पुलिस को दी जाए। एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने शहर में कई जगहों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसी तरह एसपी सिटी राजेश कुमार ने सिटी सर्किल और एसपी देहात ने देहात सर्किल में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था देखी। महानगर में कोतवाली सदर बाजार, नगर कोतवाली के अलावा कोतवाली मंडी, थाना जनकपुरी, थाना कुतुबशेर और कोतवाली देहात पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।