{"_id":"64ce9f98592282731c043e59","slug":"police-administration-busy-preparing-for-army-recruitment-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-7267-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सेना भर्ती की तैयारी में जुटा पुलिस-प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सेना भर्ती की तैयारी में जुटा पुलिस-प्रशासन
विज्ञापन
सहारनपुर में सेना भर्ती को लेकर को लेकर यातायात पुलिस द्धारा बंद किया गया स्टेडियम मार्ग लगे से
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अग्निवीर सेना भर्ती को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त करने शुरू कर दिए हैं। स्टेडियम की तरफ जाने वाले रास्ते बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिए गए हैं।
आठ से 20 अगस्त तक होने वाली सेना भर्ती में कई जनपदों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसी के मद्देनजर सुरक्षा को देखते हुए अग्रसैन चौक की तरफ से डाॅ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम जाने वाले रास्ते को बेरीकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया है। इसी तरह अंबाला रोड पर दमकल विभाग के बराबर से स्टेडियम जाने वाले रास्ते को भी बंद कर दिया गया है। गर्मी को देखते हुए अभ्यर्थियों को राहत देने के लिए टैंट भी लगा दिए गए हैं। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सुरक्षा के सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन