फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   PM Narendra Modi gave big gift to railway stations in Shamli Saharanpur

UP: PM नरेंद्र मोदी ने पश्चिमी यूपी में रेलवे स्टेशनों को दी बड़ी सौगात, करोड़ों की लागत से होगा आधुनिकीकरण

Sun, 06 Aug 2023 12:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर/शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर/शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 06 Aug 2023 12:40 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिमी यूपी के कई जिलों में रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए विभिन्न योजनाओं का आनलाइन शिलान्यास किया है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi gave big gift to railway stations in Shamli Saharanpur
शिलान्यास - फोटो : Amar ujala

विस्तार

मेरठ में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रेलवे स्टेशनों को बड़ी सौगातें दीं। पीएम मोदी ने आज शामली, सहारनपुर और बिजनौर के रेलवे स्टेशन पर ऑनलाइन कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन सभी रेलवे स्टेशनों पर करोड़ों की लागत से आधुनिकीकरण का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

बिजनौर स्टेशन के पुनर्निर्माण का प्रधानमंत्री ने किया वर्चुअल शिलान्यास 
बिजनौर में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से बिजनौर स्टेशन का रविवार को शिलान्यास किया। स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। लोगों ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुना। इससे पहले कार्यक्रम में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले बिजनौर के 18 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जिले के तीन रेलवे स्टेशनों का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है। बिजनौर नगीना और नजीबाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण का प्रधानमंत्री ने रविवार को शिलान्यास किया। इन स्टेशनों पर जन सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। साथ ही पार्क, तालाब सहित अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी। रेलवे विभाग की ओर से जिले में एक प्रतियोगिता आयोजित कराई गई थी। जिसमें पेंटिंग, भाषण आदि प्रतियोगिताएं छह स्कूलों में कराई गई थी। जिसमें 18 विद्यार्थियों को विजेता घोषित किया गया।  

रविवार को इन विजेता विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बिजनौर नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। भाजपा कार्यकर्ता, स्कूली बच्चे, महिलाओं ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वर्चुअल संबोधन में रेलवे की खूबियां गिनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर में रेलवे स्टेशन पर होने वाले कार्यों का प्रधानमंत्री ने किया शिलान्यास
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर होने वाले कार्यों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन शिलान्यास किया। लाइव प्रसारण को रेलवे स्टेशन पर दिखाया गया। इस दौरान स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।

राज्यमंत्री बृजेश सिंह, जसवंत सैनी सहित विधायक राजीव गुम्बर, मुकेश चौधरी, मेयर डॉ. अजय कुमार ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। अमृत भारत स्टेशन योजना में स्टेशन पर यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधा मिलेगी। नए भवन, पार्किंग एरिया आदि पर 15.18 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ नजीबाबाद स्टेशन पुनर्निर्माण योजना का शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर के 508 स्टेशनों का अमृत भारत योजना में वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया गया। नजीबाबाद स्टेशन के पुनर्निर्माण का भी शिलान्यास हुआ।
मुरादाबाद मंडल के 12 स्टेशनों में नजीबाबाद , बिजनौर और नजीबाबाद स्टेशनों का अमृत भारत योजना में पुनर्निर्माण कार्य आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से अमृत भारत योजना के अंतर्गत स्टेशनों के पुनर्निर्माण योजनाका बटन दबाकर शुभारंभ किया। नजीबाबाद के स्टेशन सहित पुनर्निर्माण स्टेशनों पर प्रधानमंत्री का देश भर के 508 स्टेशनों के पुनर्निर्माण योजना शिलान्यास कार्यक्रम  संबंधित स्टेशनों पर वीडियो लिंक के माध्यम से दिखाया गया।

प्रधानमंत्री के शिलान्यास से पूर्व नजीबाबाद स्टेशन परिसर में भव्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्र मंत्री अंकुर राणा,पूर्व सांसद डॉ.यशवंत सिंह, एसडीएम रम्या सिंह,भाजपा राजीव अग्रवाल,बलराज त्यागी, तरुण राजपूत, राजन टंडन  गोल्डी, मुकुल रंजन दीक्षित, अतुल रूहेला की उपस्थिति में कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

 मुरादाबाद के वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता एवं नोडल अधिकारी समर्थ सिंह, एसएस आरडी मीणा,  सीएमआई आरके मीणा के नेतृत्व एवं प्रदीप डेजी के संचालन में आयोजित स्टेशन पुनर्निर्माण  समारोह में मुरादाबाद रेलवे की ओर से आए राम किशोर राही और शिरिया सिंह ने देशभक्ति गीत से समा बांधा। डांस एकेडमी नजीबाबाद के एमडी सुशील आर्य के नेतृत्व मेंअकैडमी के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

रेलवे की ओर से हाल ही में आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आचार्य आरएन केला इंटर कॉलेज, मग्घू शरण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और कासमियां इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों को रेलवे की ओर से पुरस्कृत किया गया।

नजीबाबाद रेलवे स्टेशन जल्द ही नए लुक में नजर आएगा।15 करोड़ों रुपये की लागत से अमृत भारत योजना में स्टेशन भवन पुनर्निर्माण के साथ अनेक यात्री सुविधाएं स्टेशन को उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed