फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   PM Modi compares Congress manifesto to Muslim League in Saharanpur Rally

सहारनपुर में 37 मिनट गरजे PM: सपा-कांग्रेस पर निशाना, गरीब-किसान-मुस्लिम बहनों को साधने का किया प्रयास

Sat, 06 Apr 2024 01:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 06 Apr 2024 01:57 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी ताबड़तोड़ रैलिया व रोड शो कर रहे हैं। आज पश्चिमी यूपी में दूसरी बार पीएम की बड़ी रैली आयोजित की गई। पीएम ने सहारनपुर में जनसभा के दौरान मंच से विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने गरीब, किसान और मुस्लिम बहनों को साधने का पूरा प्रयास किया।

विज्ञापन
PM Modi compares Congress manifesto to Muslim League in Saharanpur Rally
पीएम मोदी की सहारनपुर में रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिमी यूपी में दूसरी बार चुनावी रैली की। उन्होंने आज सहारनपुर से तीन लोकसभा सीटों को साधने का प्रयास किया। शहर के दिल्ली रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग मैदान में आयोजित विशाल रैली में पीएम मोदी ने मंच से तीखे तेवर दिखाए।

विज्ञापन


उन्होंने सपा के बार-बार टिकट बदलने को लेकर चुटकी ली तो कांग्रेस के घोषणा पत्र की तुलना मुस्लिम लीग से कर डाली। पढ़ें, पीएम मोदी के 37 मिनट के भाषण की मुख्य बातें जिन पर पीएम ने मुख्य रूप से फोकस रखा। 

विज्ञापन

बोले- 10 वर्ष पहले गारंटी दी थी, देश नहीं झुकने दूंगा
पीएम मोदी ने कहा कि याद कीजिए 10 वर्ष पूर्व चुनावी सभा के लिए यहां आए थे। उस समय देश घोर निराशा से गुजर रहा था। उस समय गारंटी दी थी देश झुकने नहीं दूंगा। हर परिस्थिति को बदलने का संकल्प दिया था। आस्था को विश्वास में बदलने का भरोसा दिया था। आपने आस्था में कोई कमी नहीं रखी, तो मोदी ने भी कोई कमी नहीं छोड़ी।

भारत दुनिया में 11 वें नंबर की ताकत था। देश को पांचवीं सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बना दिया है। कांग्रेस ने देश की छवि कमजोर बनाकर रख दी थी। भाजपा के राज में पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। यूरोप, अफ्रीका, अमेरिका में भारत का डंका बज रहा है। 140 करोड़ लोगों के  वोट के कारण ही हिंदुस्तान का डंका बज रहा है। देश के हर कोने से एक आवाज आ रही है, फिर एक बार मोदी सरकार....।

मुस्लिम समाज को साधने का किया प्रयास, तीन तलाक कानून का कई बार किया जिक्र
उन्होंने कहा कि तीन तलाक की कुप्रथा का अंत किया। नल से जल हर गली तक पहुंचा रहे हैं। तीन तलाक पर बड़ा कानून बनाकर मुस्लिम बहनों की गरिमा को बचाने का काम किया।

पीएम ने कहा, माता-पिता जब इन मुस्लिम बेटियों की शादी कर ससुराल भेजते हैं तो मन में एक चिंता रहती है कि कहीं दामाद नाराज हो जाए और तीन तलाक हो जाए तो घर बर्बाद हो जाएगा। भाई को चिंता रहती है कि बहन घर वापस आ जाए तो चैन उड़ जाता है। तीन तलाक कानून बनाकर मैंने एक काम ये इतना बड़ा किया है, सिर्फ इन बहनों को नहीं बल्कि पूरे मुस्लिम परिवार को बचा लिया। आने वाली सदियों तक मुस्लिम बेटियां आशीर्वाद देती रहेंगी। 

विज्ञापन

सहारनपुर के लकड़ी कारीगरों के दिल में उम्मीद जगा गए मोदी
सहारनपुर की लकड़ी की नक्काशी की ख्याति दूर-दूर तक है। योगी हो या मोदी, सबको ध्यान है, 'लोकल फॉर वोकल' एक जिला एक उत्पाद की योजना लेकर आया है। हर राज्य में एकता मॉल बनेगा। हर प्रदेश में पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत शिल्पियों को योजना का लाभ मिले, सड़कें, रेल कनक्टिवटी कानून व्यवस्था के मुद्दे योगी कानून व्यवस्था में रत्ती भर छूट नहीं देने वाले हैं। 

पीएम बोले- राजनीति नहीं, राष्ट्रनीति पर चलती है भाजपा
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भाजपा का स्थापना दिवस है। बहुत कम समय में देशवासी बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़े हैं। भाजपा ने लोगों का दिल जीता है। इसका बड़ा कारण है कि भाजपा राजनीति नहीं, बल्कि राष्ट्र नीति पर चलती है। भाजपा से लोग सत्ता से नहीं, बल्कि मिशन के लिए जुड़ते हैं। 

पीएम ने मंच से गिनाईं गरीबों के लिए चलाई गईं योजनाएं

पीएम ने कहा कि गरीब कल्याण हमारे लिए चुनावी घोषणा नहीं, हमारा मिशन है। गरीब को पक्का घर, गरीब को शौचालय बनवाना भाजपा का संकल्प है। मुफ्त राशन दिया। भाजपा में गरीब को पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी है। 25 करोड़ लोग 10 वर्ष में गरीबी से बाहर निकल आए हैं। कांग्रेस सरकार कई दशकों में यह नहीं कर पा रही थी। पूरा देश कह रहा है चार जून भाजपा सराकार। कांग्रेस की जितने वर्ष सरकार रही, कमीशन खाने को रही।  

पीएम ने किसानों को दिया आश्वासन, यूरिया के दाम गिनाए
पीएम ने कहा कि किसान की जरूरतों को लेकर सरकार संवेदनशील है। अकेले सहारपुर में तीन लाख किसानों से ज्यादा खातों में 860 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं। दुनिया के कई देशों में यूरिया का एक बोरा तीन हजार रुपये में मिलता है। किसानों को घर जाकर बताइए कि हमारे यहां 300 रुपये से कम मिल रहा है। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में जुटे हैं। हमारे विरोधी सत्ता पाने को छटपटा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed