फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Plenty of complaints, victims are pleading

शिकायतों की भरमार, पीड़ित लगा रहे गुहार

Thu, 09 Dec 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Plenty of complaints, victims are pleading
थाना सदर का महिला थाना में नही मिला मानवाधिकार का बोर्ड - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। आज हम मानवाधिकार दिवस मना रहे हैं। जिले में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जब नागरिकों के अधिकारों का हनन हुआ है। इसके साथ ही एक वर्ष में मानवाधिकार से संबंधित 281 शिकायतें भी आई हैं, जिनमें से 225 का निस्तारण हुआ है, जबकि 56 अब भी लंबित पड़ी हैं।
विज्ञापन

जनपद में 21 थाने हैं। अमर उजाला ने बृहस्पतिवार को थाने में लगे मानवाधिकार से संबंधित निर्देशों के बोर्ड की व्यवस्था देखी। इनमें से थाना जनकपुरी, कोतवाली सदर बाजार और महिला थाने में बोर्ड नहीं लगा मिला। वहीं, कोतवाली मंडी, नगर कोतवाली, देहात कोतवाली में बोर्ड लगे थे, लेकिन वह थाना परिसर में ऐसी जगह लगाए गए, जहां पर किसी व्यक्ति की नजर आसानी से नहीं पड़ती हैं। ऐसी स्थिति देहात क्षेत्रों के थानों में दिखाई दी। थाना नानौता, बेहट कोतवाली, बिहारीगढ़, फतेहपुर, तीतरो, गंगोह और रामपुर मनिहारान में बोर्ड लगे हुए दिखाई दिए, लेकिन पुराने होने की वजह से बोर्ड पर लिखे निर्देश धुंधले पड़ गए हैं। वहीं, पिछले दिनों ऐसे कई मामले भी सामने आ चुके हैं, जब मानवाधिकारों का उल्लंघन करने के आरोप पुलिस पर लगे हैं। हालांकि, एसएसपी की ओर से जांच के बाद आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है।
विज्ञापन

केस-1-
- चार दिन पूर्व चौधरी विहार निवासी मोहसीन ने कोतवाली देहात पुलिस पर उसके पुत्र के साथ बेवजह से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की।
केस-2-
-तीन माह पूर्व मामले की शिकायत लेकर हसनपुर चौकी में गए नवादा रोड निवासी राम कुमार के साथ दरोगा ने अभद्रता करने के साथ थप्पड़ मारा और उसे थाने में बैठाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-3-
-10 माह पूर्व सरसावा थाना में हिरासत में लिए गए युवक की पिटाई की गई थी। मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हुई थी।
अब कैमरे भी लगाए जाएंगे
थानों में मानवाधिकारों का हनन न हो, इसके लिए कोर्ट के निर्देश के अनुसार थाने को पूरी तरह सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा। इसको लेकर डीजीपी मुख्यालय से सर्कुलर जारी हो चुका है। थाने की हवालात, गलियारा, परिसर, कार्यालय और मुख्य द्वार पर भी कैमरे लगेंगे।

मानवाधिकार के मामलों में लगातार कार्रवाई की गई है। बड़ी संख्या में मामलों का निस्तारण भी कराया है। कोई पुलिसकर्मी अगर फरियादी से अभद्रता करेेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लगभग सभी थानों में मानवाधिकार से संबंधित निर्देशों के बोर्ड लगे हैं। - आकाश तोमर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed