फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   pleased After getting awards in education Fair

एजुकेशन फेयर में पुरस्कार पाकर झूम उठे

Sun, 05 Jun 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 05 Jun 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
pleased After getting awards in education Fair
अमर उजाला एजुकेशन फेयर मे कॅरियर विजेता मेधावी छात्र-छात्राएं अपना पुरस्कार प्राप्त करते। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला एजुकेशन फेयर लक्ष्य 2016 का रविवार को समापन हो गया। फेयर के दूसरे दिन भी हजारों मेधावियों ने प्रतिभाग किया। इंसाइट इंस्टीट्यूट की ओर से कराई गई परीक्षा में मेधावियों को पुरस्कार  देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस परीक्षा में छात्र हर्षित गर्ग और लव गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं दसवीं और  12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले समस्त मेधावियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कॅरियर काउंसिलिंग के जरिये बेहतर कॅरियर के टिप्स दिये गए।
विज्ञापन


कोर्ट रोड स्थित होटल द ताज में चल रहे एजुकेशन फेयर में दूसरे दिन सुबह से ही मेधावियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विख्यात इंस्टीट्यूट की टीम ने छात्र-छात्राओं को बेहतर कॅरियर की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर  से देहात तक के मेधावियों ने रिकार्ड तोड़ पंजीकरण कराकर प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न इंस्टीट्यूट के स्टॉल्स पर पहुंचकर विभिन्न कोर्स की जानकारी ली। विद्यार्थियों को काउंसिलिंग के जरिये आगे की पढ़ाई हेतु बेहतर टिप्स दिए गए। 

दिशा भारती कॉलेज से राजीव अग्रवाल ने विद्यार्थियों को अपनी कमजोरियां समझकर उन्हें दूर करने के पश्चात आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। ग्राफिक ऐरा की टीम ने काउंसिलिंग के जरिये विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं को दूर किया। साथ ही उन्हें बेहतर कॅरियर के टिप्स दिए।  

इंसाइट इंस्टीट्यूट की ओर से आयोजित कराई गई परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस परीक्षा में रेनबो स्कूल के छात्र लव गुप्ता और लार्ड महावीरा एकेडमी के हर्षित गर्ग प्रथम, केपीएस के उदित गोयल द्वितीय, जीएनजी के समीर तृतीय एवं एसएएम के केशव गोयल चतुर्थ स्थान पर रहे। 

इन इंस्टीट्यूट का रहा सहयोग 
ग्राफिक्स एरा यूनिवर्सिटी, ग्लोकल विश्वविद्यालय, एचपी, हीरो, जीएलए यूनिवर्सिटी, मंगलायतन यूनिवर्सिटी, देवभूमि कॉलेज, दिशा भारती कॉलेज, पंडित आरसी शर्मा पैरा मेडिकल कॉलेज, नेशनल मेडिकल कॉलेज, शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी,  जेबीआईटी, देवभूमि कॉलेज देहरादून, सुभारती यूनिवर्सिटी, साईं इंस्टीट्यूट, बीएफआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, पारले मेक्सिटॉस, क्वांटम कॉलेज, तारावती इंस्टीट्यूट, कोर, डीबीआईटी, यूसीएसटी, इनसाइड इंस्टीट्यूट, सिमरन कंसलटेंसी।


बच्चे बोले, सोच-समझकर बनाएंगे कॅरियर
एजुकेशन फेयर में आए छात्र-छात्राओं ने वहां मौजूद कालेज और विश्वविद्यालयों से जुड़ी जानकारी ली। कॅरियर के जुड़े संशय पर सेमिनार में विशेषज्ञों से चर्चा की। इसके बाद बच्चों का कहना है कि एजुकेशन फेयर में आने से उन्हें काफी लाभ मिला है। अब पूरी तरह से सोच समझकर कॅरियर का चयन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed