फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Players who shine in inter-school badminton competition

अंतर विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में चमके खिलाड़ी

Wed, 29 Dec 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Players who shine in inter-school badminton competition
दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित अंतर विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता के अलग-अलग मुकाबलों में सोफिया, आशा मॉडर्न, पाइनवुड, रेनबो और डीपीएस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए। समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

अंडर-13 बालकों में आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल के रुद्रप्रताप सिंह पहले, पाइनवुड के अर्जुनवीर सिंह दूसरे और स्मॉल वंडर के नक्ष खन्ना तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-13 बालिकाओं में सोफिया स्कूल की हंसनी अग्रवाल ने पहला, डीपीएस की श्रेया जैन ने दूसरा और डीपीएस की ही अग्रिमा राणा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-15 बालकों में पाइनवुड के विभोर बहुगुणा पहले, डीपीएस के कुशाल जोशी दूसरे और डीपीएस के ही कृष्ण ग्रोवर तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-15 बालिकाओं में रेनबो स्कूल की किंजल ने पहला, पाइनवुड की अलिशा मलिक ने दूसरा और सोफिया सीनियर सेकेंड्री स्कूल की तन्वी ने तीसरा स्थान पाया। अंडर-19 बालकों में सेंट मैरीज एकेडमी के शब्द त्यागी पहले, पाइनवुड के राज्यवर्धन ग्रोवर दूसरे और जीआईएस के ध्रुव अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 बालिकाओं में यश्वी धारिया ने पहला, पाइनवुड की निकिता सैनी ने दूसरा और डीपीएस की शिखा सिंघानिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य आदेश सिसौदिया ने सभी विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed