फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Players showed their strength in the selection competition

चयन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Sun, 19 Dec 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Players showed their strength in the selection competition
सहारनपुर। यूथ एथलेटिक्स की चयन प्रतियोगिता रविवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई। इसमें बड़ी संख्या में बालक और बालिका खिलाड़ी शामिल हुए और चयन के लिए दमखम दिखाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ में असगीर आलम ने पहला, अनूप कुमार ने दूसरा तथा अंशुल कश्यप ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में विजय कश्यप पहले, असगीर आलम दूसरे और हरिओम राणा तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में विजय कश्यप ने पहला, रिहान ने दूसरा और मिर्जा जब्बार अली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में काशिफ अली, विनय धीमान और अर्जुन सैनी क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में जिशान ने पहला, राहत सैनी ने दूसरा और अमितपाल ने तीसरा स्थान पाया। 3000 मीटर दौड़ में विनीत नौटियाल पहले, हेमंत दूसरे और शुभम कुुमार तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में अनीस कुमार ने बाजी मारी। शॉटपुट में सौम्य प्रताप पहले, शिवम दूसरे और अनीस कुमार तीसरे स्थान पर रहे। चक्का फेंक में शिवम ने पहला और आलोक ने दूसरा स्थान पाया 110 मीटर हर्डल में अभिषेक राठौर, 400 मीटर हर्डल में अभिषेक राठौर तथा 10,000 वॉक में अंकुर कुमार ने बाजी मारी। बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में साक्षी पहले, कविता दूसरे और नैंसी तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में काजल ने पहला, साक्षी ने दूसरा और इतिका ने तीसरा स्थान पाया। 400 मीटर दौड़ में काजल, गायत्री और पारुल ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। 800 मीटर दौड़ में सिमरन शर्मा पहले, गायत्री दूसरे और पारुल तीसरे स्थान पर रही। 1500 मीटर दौड़ में सिमरन ने पहला, तनु ने दूसरा और रिंकल ने तीसरा स्थान हासिल किया। 3000 मीटर दौड़ में शाहिना पहले और खुशी दूसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में सीमा ने पहला और कुमारी निगम ने दूसरा स्थान पाया। शॉटपुट में श्रेया दुबे ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed