फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Players shed sweat in cricket trials

कुछ देर की बारिश नहीं झेल पाई स्मार्ट सिटी

Wed, 18 May 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Players shed sweat in cricket trials
बरसात के बाद कचहरी रोड़ हुआ कीचड़ - फोटो : SAHARANPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। महानगर में 30 मिनट की बारिश ही लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई, कई जगहों पर जलभराव होने से लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ी। वहीं, जिन जगहों पर स्मार्ट सिटी के कार्य के तहत सीवर लाइन डालने के लिए गड्ढे खोदे गए हैं, वहां पर कीचड़ फैल गया। ऐसे में राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अभी मानसून की शुरूआत नहीं हुई है। जिले में मानसून की पहली बारिश 25 जून के आसपास होती है। इस बार भी मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 से 30 जून के बीच मानसून दस्तक देगा, लेकिन इससे पूर्व बुधवार की सुबह दस बजे आधे घंटे के लिए बारिश हुई, जिसके बाद नगर निगम के दावे खोखले नजर आए। महानगर में दिल्ली रोड, कोर्ट रोड, कोतवाली सदर बाजार मार्ग, खलासी लाइन, हकीकतनगर, खाताखेड़ी, चिलकाना रोड, जनता रोड, पीरवाली गली, ढोलीखाल, मंदिर वाली, खानआलमपुरा, रानी बाजार, हिरनमाहरा, शारदानगर, रामनगर पठानपुरा, लेबर कॉलोनी सहित कई इलाकों में जलभराव होने की वजह से लोगों को मुसीबत झेलनी पड़ी। वहीं, घंटाघर के अंबाला रोड पर सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़क पर कीचड़ फैल गया। यह स्थिति तब है, जब नगर निगम नालों की सफाई कराने का दावा किया था। निकासी न होने की वजह से ही जलभराव हुआ है। कोर्ट रोड पर रामनगर पठानपुरा के बाहर नगर निगम के वाहन के जरिए पानी की निकासी की गई।
विज्ञापन

--------------
काली घटा छाई, धूल भरी आंधी चली, गर्मी से मिली राहत
बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है। सुबह दस बजे अचानक आसमान पर काली घटा छा गई और तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली। आंधी के दौरान राहगीरों को परेशानी हुई। इसके बाद बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। एक सप्ताह से भीषण गर्मी पड़ रही थी और तापमान लगातार बढ़ रहा था, लेकिन बुधवार को बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और गर्मी से निजात मिली है। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विद्युत आपूर्ति बाधित
तेज धूल भरी आंधी आते ही विद्युत निगम ने महानगर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। आंधी और बरसात बंद होने के बाद ही विद्युत आपूर्ति बहाल की गई।

------------
शाम को चली ठंडी हवाएं
बारिश के बाद बुधवार की शाम भी मौसम में ठंडक रही और ठंडी हवाएं भी चलीं, जिस कारण लोगों को काफी राहत महसूस हुई है। मौसम में ठंडक होने की वजह से सड़कों पर भी लोगों की चहल-कदमी नजर आई।

सहारनपुर में दिल्ली रोड़ पर बरसात के बाद हुआ जलभराव

सहारनपुर में दिल्ली रोड़ पर बरसात के बाद हुआ जलभराव- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed