{"_id":"62853595c415b559d46ef6b5","slug":"players-shed-sweat-in-cricket-trials-saharanpur-news-mrt589060353","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट के ट्रायल में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट के ट्रायल में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला रोड स्थित ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल मैदान पर हुआ ट्रायल
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देश पर सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा बुधवार को ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल मैदान पर अंडर-19 खिलाड़ियों का चयन ट्रायल हुआ। इसमें 110 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर बल्लेबाजी और बॉलिंग में हुनर दिखाया। चुने गए खिलाड़ी अंतर जनपदीय प्रतियोगिता में सहारनपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
एसोसिएशन के सचिव लतीफ उर्र रहमान ने बताया कि यूपीसीए से मिले निर्देश के तहत ट्रायल कराया। यहां उत्तर प्रदेश की जूनियर क्रिकेट टीम सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन प्रवीण गुप्ता मौजूद रहे। उन्होंने प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों का फिजिकल के साथ ही तकनीकी पक्ष भी देखा। कुल 110 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है। चयनित खिलाड़ियों की टीमें बनाकर उनके बीच मैच कराए जाएंगे। अच्छा प्रदर्शन करने वालों की जिला स्तर की टीमें बनेंगी। ये अंतर जनपदीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। ट्रायल के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर गुप्ता, रवि सिंघल, राजकुमार राजू ,पाल्ली कालरा, परविंद्र सिंह, योगेश गुप्ता, पुण्य गर्ग, अमित सेठी, साजिद उमर, राकेश शर्मा, राजीव गोयल,, रणधीर कपूर, विनय कुमार, सचिन सैनी, अर्जुन, रवीश राठी आदि मौजूद रहे।