फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   plantation.

तालाब किनारे और श्मशान परिसर में पौधरोपण

Tue, 09 Jun 2020 08:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
plantation.
तालाब किनारे और श्मशान परिसर में पौधरोपण
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर को कार्बन न्यूट्रल बनाने के लिए शुरू किया गया पौधरोपण अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देशन में दिल्ली रोड स्थित तालाब के किनारे और मनोहरपुर में श्मशान परिसर में पौधे रोपे गए।
सबसे पहले दिल्ली रोड स्थित साउथ सिटी में पौधरोपण किया गया। इसके बाद नगरायुक्त अपनी टीम के साथ कमिश्नर कार्यालय के सामने स्थित तालाब पर पहुंचे। यहां तालाब के चारों ओर गुलमोहर, नीम समेत अनेक छायादार प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। यहां से निकलने के बाद नगरायुक्त ने मनोहरपुर स्थित श्मशान घाट परिसर में पौधरोपण किया। नगरायुक्त ने कहा कि यदि हम प्रदूषण रहित भविष्य चाहते हैं और अपने बच्चों को सुुखमय जीवन देना चाहते हैं तो हमें पृथ्वी को अधिक से अधिक हरा भरा बनाना होगा। इसके लिए एक ओर जहां नए पौधे लगाने होंगे, वहीं जंगलों को बचाना होगा। उन्होंने लोगों को अपने घरों पर भी हरियाली बढ़ाने की अपील की। बताया कि शहर में 50 हजार पौधे लगाए जाने हैं। प्रतिदिन दस हजार पौधे लगाए जा रहे हैं। स्कूलों, स्काउट गाइड, एनएसएस, एनसीसी कैडेट्स, सामाजिक, व्यापारिक तथा धार्मिक संगठनों को भी आगे आने की अपील की। समाज कल्याण अधिकारी शरद श्रीवास्तव, गुलशन कत्याल, केएल टक्कर ,विनीत सैनी, विक्की बजाज, राजेश आहूजा, गौरव मित्तल, प्रदीप मोहन, राजकुमार कालड़ा, सोना सड़ाना, एमपी सिंह, संजय अग्रवाल ,राजेश खुराना, डॉ. सुभाष मलिक, दीपक गोयल, अजय गर्ग, प्रमोद सेठ आदि ने भी पौधारोपण किया। इस मौके पर पार्षद मोनिका, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके त्रिपाठी, सुषमा बजाज, डॉ. वीरेंद्र आजम, मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर, शादाब खान, स्काउट गाइड के जिला संगठन कमिश्नर अनिल भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------
नगरायुक्त की अपील की असर
फोटो संख्या: 14
सहारनपुर। शहर को कार्बन न्यूट्रल बनाने के लिए नगरायुक्त द्वारा की गई अपील की असर नजर आने लगा है। समाजसेवी मनीष कच्छल ने नगर आयुक्त के आह्वान पर न केवल अपने कार्यालय की छत पर दर्जनों गमले रखवाए, बल्कि घर के आंगन में भी अनेक पौधों का रोपण किया। कच्छल ने बताया कि पौधरोपण के प्रति उनके दोनों बेटे अविरल कच्छल और अनवरत कच्छल उत्साहित हैं। जेवी जैन इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य कुलभूषण जैन ने कॉलेज परिसर, आवास विकास निवासी कमल शर्मा एडवोकेट ने कॉलोनी के पार्क, इलाहीपुरा निवासी अनिसुर्रहमान और आरिफ अंसारी ने भी इलाहीपुरा क्षेत्र और पार्षद पति दिग्विजय चौहान ने भी उनके वार्ड में एक हजार पौधे लगाने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed