फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Plantation done to increase greenery in the metropolis

महानगर में हरियाली बढ़ाने के लिए किया पौधरोपण

Tue, 24 May 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Plantation done to increase greenery in the metropolis
देहरादून रोड़ पर पौधारोपण करते पद्मश्री भारतभूषण व नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। ग्रीन सहारनपुर-क्लीन सहारनपुर के सपने को साकार करने के लिए नगर निगम की ओर से देहरादून रोड पर बने डिवाइडर पर पौधरोपण किया गया। पद्मश्री भारत भूषण और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के साथ ही कई विद्यार्थियों और महानगर के जिम्मेदार नागरिकों ने पौधे लगाए। विद्यार्थियों ने राहगीरों को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण व नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में देहरादून रोड स्थित सत्संग भवन के पास डिवाइडर के बीच में पौधे लगाने के लिए अनेक लोग जुटे। इनमें कई संस्थाओं से जुड़े नागरिक, बजाज इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी और निदेशक सुषमा बजाज आदि शामिल रहे, जिन्होंने पौधे लगाए। विद्यार्थी हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर पहुंचे थे, जिन पर बंजर धरती करे पुकार-पेड़ लगाकर करो शृंगार, जन-जन का यह कहना है, वृक्ष धरती का गहना है जैसे संदेश लिखे थे। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सहारनपुर के लोगों को शुद्ध हवा उपलब्ध कराने और ‘ग्रीन सहारनपुर-क्लीन सहारनपुर’ के सपने को साकार करने को अधिक से अधिक पौधरोपण कराया जा रहा है। देहरादून रोड पर आंबेडकर चौक से नगर निगम की सीमा तक एक ग्रीन कॉरिडोर बनाने का काम भी जल्द शुरू होगा। निगम बोर्ड ने इसके लिए 30 लाख रुपये का बजट रखा है। पौधरोपण में अपर नगरायुक्त राजेश यादव, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी, कर निर्धारण अधिकारी विनय शर्मा, लेखाधिकारी राजीव कुशवाह, पशु कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा, सफाई निरीक्षक अमित तोमर, चंद्रपाल, डॉ.वीरेंद्र आजम, डॉ. पीडी गर्ग, जयदीप जैन, शरद भार्गव, विजय कुमार, परम हरित, योगेश दुधेरा, मुकेश चौधरी, रामशरण आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed