फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pittu and gun atomizer became the first choice

पहली पसंद बनी पीट्ठू और बदूंक वाली पिचकारी

Wed, 16 Mar 2022 10:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
Pittu and gun atomizer became the first choice
हकीकत नगर में होली के चलते आने जाने वाले लोगो के गुब्बारे बच्चे - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। होली पर्व को लेकर बाजारों में रौनक है। बच्चों की पहली पसंद पिट्ठू और बंदूक वाली पिचकारी बनी है, जिनकी बिक्री ज्यादा हो रही है। इनके अलावा मछली वाली और पाइप वाली पिचकारी बाजार में आई है।
विज्ञापन

होली पर्व को लेकर युवाओं और बच्चों में काफी उत्साह है। बाजार में 100 से 300 रुपये कीमत वाली पिट्ठू पिचकारी आई है, जिसमें एक पानी का टैंक बना होता है, जिसको बच्चे अपनी कमर बांध लेते हैं। इसके अलावा बंदूक व पिस्टल के खिलौने वाली पिचकारी भी खूब पंसद की जा रही है। आकार के हिसाब से इन पिचकारियों की कीमत 50 से 150 रुपये तक है। इसके अलावा मछली, डमरू वाली और सामान्य प्लास्टिक वाली पिचकारी बिक रही है, जिनकी कीमत आकार के हिसाब से अलग-अलग है। मोरगंज बाजार के पिचकारी कारोबारी सन्नी आहुजा और दीपक सचदेवा ने बताया कि बच्चे पिट्ठू और बंदूक वाली पिचकारी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्टील की पिचकारी नहीं की मांग नहीं
बाजार में स्टील की पिचकारी भी आई है, लेकिन कीमत 500 से 800 रुपये तक होने की वजह से इसकी मांग नहीं है। वहीं, इस पिचकारी के खराब होने पर ठीक कराने में भी दिक्कत आती है, लेकिन पांच साल पूर्व तक स्टील की पिचकारी की मांग ज्यादा होती थी, लेकिन अब मांग न के बराबर है। इसलिए कारोबारियों ने कम संख्या में ही स्टील की पिचकारी मंगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्सूल वाले रंग की भी खरीदारी
गुब्बारे में पानी के साथ भरने वाले कैप्सूल रंगों की मांग बढ़ गई है। कैप्सूल व गुब्बारों के पैकेट बिक रहे हैं। कैप्सूल के पैकेट की कीमत 70 से 100 रुपये तक है और गुब्बारे के पैकेट 50 रुपये तक बिक रहे हैं।

देहरादून रोड़ पर होली के लिये पिचकारी खरीदते लोग

देहरादून रोड़ पर होली के लिये पिचकारी खरीदते लोग- फोटो : SAHARANPUR

बाजारो में होली के रंग के बिकते केप्सूल

बाजारो में होली के रंग के बिकते केप्सूल- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed