फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pit without leaving gravel without coal

बिना तारकोल के बजरी डालकर छोड़ दिए गड्ढे

Sun, 04 Oct 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Pit without leaving gravel without coal
-- शकलापुरी मार्ग पर सड़क पर फैली बजरी बनी मुसीबत
विज्ञापन

-- ढाई किलोमीटर की टूटी सड़क पर बना दुर्घटना का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी में शकलापुरी मार्ग पर नगर निगम की ओर से चलाए गए गड्ढा मुक्त अभियान में गड्ढों को बिना तारकोल के सूखी बजरी डालकर भर दिया गया। इस वजह से सड़क पर बजरी फैल रही है, जिस कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शकलापुरी मार्ग पर हनुमान नगर से कलसिया मोड़ तक ढाई किलोमीटर की सड़क में 35 से अधिक गड्ढे हैं। तीन सप्ताह पूर्व नगर निगम द्वारा गड्ढों को भरवाया गया था। इनमें चार-पांच गड्ढों पर तारकोल के साथ बजरी डाली गई थी, लेकिन अन्य गड्ढों में सिर्फ सूखी बजरी डालकर ही भरा गया। वाहनों के आवागमन के दौरान बजरी सड़क पर बिखर गई है, जिससे राहगीरों और क्षेत्रीय लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। इससे दुर्घटना का खतरा बना है।
विज्ञापन

--------------
कई मोहल्लों और गांवों के लोग करते हैं सफर
सहारनपुर। शकलापुरी मार्ग पर मोहल्ला चौधरी विहार, हनुमान नगर, भूतेश्वर नगर व कई कॉलोनियों के लोग रोजाना सफर करते हैं। इसके अलावा गांव सूंभली, सरकड़ी, मुल्लानगराजपुर, टोपरी, ज्ञानागढ़, बिशनपुरा सहित एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन होता है। बजरी फैलने की वजह से राहगीरों को मुसीबत झेलनी पड़ रही है। शकलापुरी निवासी शाहवेज का कहना है कि बिना तारकोल के गड्ढे भरे गए थे, जिस कारण बजरी सड़क पर फैल रही है। उन्होंने सड़क की दोनों तरफ साइड भी मजबूत बनवाने की मांग की। ज्ञानागढ़ निवासी अशोक का कहना है कि घटिया सामग्री का इस्तेमाल होने की वजह से बार-बार सड़क में गड्ढे हो जाते हैं। उन्होंने मांग की कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता काश खास ध्यान रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
100 फिट मार्ग पर नहीं हुआ निर्माण
सहारनपुर। बेहट अड्डे से शकलापुरी मार्ग की सड़क के कुछ हिस्से पर लोक निर्माण विभाग और बाकी पर विकास प्राधिकरण ने सड़क निर्माण कराया, लेकिन 100 मीटर की सड़क नहीं बनाई गई, जो लंबे समय से अधर में लटकी है। चौधरी विहार निवासी सलमान ने बताया कि 100 मीटर की सड़क नहीं बनाई। तीन वर्ष से भी अधिक का समय बीत गया, लेकिन निर्माण कार्य नहीं हुआ। इसको लेकर क्षेत्रवासी संबंधित विभागों पत्र भी लिख चुुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

----------------
बिना तारकोल के गड्ढे भरने की बात सामने आने पर तुरंत इसकी जांच शुरू करा दी गई है। इसमें जिस स्तर पर भी विभागीय अधिकारी, कर्मचारी या ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरती गई है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। --------संजीव वालिया, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed