फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pilkhani Railway Yard will give impetus to development

खर्चिला होने के बावजूद जिले के विकास को गति देगा पिलखनी रेलवे यार्ड

Wed, 15 Jun 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Pilkhani Railway Yard will give impetus to development
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरसावा। रेल मंत्रालय द्वारा बढ़ती कारोबारी संभावना के मद्देनजर माल ढुलाई को लेकर लुधियाना से कोलकाता तक मालवाहक गलियारे का निर्माण कराया जा रहा है। रेल मंत्रालय की इस वृहद एवं महत्वपूर्ण परियोजना के तहत सरसावा क्षेत्र में पिलखनी रेलवे स्टेशन के समीप न्यू पिलखनी के नाम से रेलवे स्टेशन बनाकर माल ढुलाई के लिए यार्ड बनाया है। डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर में सरसावा क्षेत्र के ग्राम सोराना तथा पिलखनी के बीच न्यू पिलखनी नाम से बनाए यार्ड और स्टेशन को लेकर कुछ उद्यमी एवं व्यापारी जिले के विकास के लिए मुफीद बता रहे हैं।
वुड कार्विंग कलस्टर होगा लाभान्वित
काष्ठ एवं आयरन हैंडीक्राफ्ट निर्यातक अकील अहमद ने कहा कि पिलखनी के समीप यार्ड बनाना रेलवे का महत्वपूर्ण कदम है। सहारनपुर का यार्ड बेहद घनी आबादी के बीच है। इससे वहां माल लोड-अनलोड करना कठिन है। पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में बन रहा वुड कार्विंग कलस्टर इससे लाभान्वित होगा। देश के प्रत्येक हिस्से में सहारनपुर के लकड़ी के उत्पादों का पहुंचना भी आसान होगा।
विज्ञापन

सहारनपुर से दूर होने पर बढ़ेगा खर्च
चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज के पदाधिकारी तथा प्रमुख उद्यमी रवींद्र मिगलानी ने कहा कि पिलखनी में यार्ड बनाना सराहनीय है। हालांकि रेलवे को सहारनपुर का यार्ड बंद नहीं करना चाहिए। पिलखनी दूर होने से व्यापारियों का खर्च बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे को बढ़ानी होंगी सुविधाएं
सहारनपुर हौजरी मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष मनजीत सिंह अरोड़ा ने कहा कि यदि रेलवे व्यापार को बढ़ाने में सहयोगी बनना चाहता है तो सुविधाएं बढ़ाए। माल के आवागमन का समय भी घटाए। हालांकि पिलखनी में माल ढुलाई केंद्र बनने से व्यापारियों का खर्च बढ़ जाएगा तथा माल पहुंचने में भी समय लगेगा।
यार्ड में करें सुरक्षा के बेहतर इंतजाम
रायवाला क्लॉथ मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी संजय अरोड़ा ने कहा कि अभी तक माल सहारनपुर रेलवे यार्ड से आता जाता था। इसमें जगह कम पड़ने लगी थी। जिसके चलते माल खुले आसमान के नीचे पड़ा रहता था। पिलखनी यार्ड में सुविधाओं के साथ सुरक्षा का बेहतर इंतजाम करें।

जिले में बढ़ेंगी रोजगार की संभावनाएं
पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित इकाइयों के संगठन के पदाधिकारी मुकेश शर्मा ने कहा कि पिलखनी यार्ड औद्योगिक क्षेत्र से मात्र डेढ़ किलोमीटर दूर है। इसका सबसे बड़ा लाभ औद्योगिक क्षेत्र को होगा। यहां की इकाइयों को तत्काल पूरे देश में माल आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे सहारनपुर में रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed