{"_id":"62c9d10631e7a81ec2184d4a","slug":"physicians-trust-on-kovid-vaccine-booster-dose-was-also-applied-saharanpur-news-mrt5963674150","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड वैक्सीन पर चिकित्सकों का भरोसा, बूस्टर डोज भी लगवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड वैक्सीन पर चिकित्सकों का भरोसा, बूस्टर डोज भी लगवाई
विज्ञापन
डाक्टर अनिल वोहरा
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कोविड वैक्सीन को लेकर कुछ लोग अभी भी वहम पाले हुए हैं। वैक्सीन के बारे में आम लोगों से अधिक जानने वाले चिकित्सक वैक्सीन पर भरोसा जता चुके हैं। जनपद में शत प्रतिशत सरकारी और गैर सरकारी चिकित्सक दोनों खुराक ले चुके हैं। बूस्टर डोज भी लगभग सभी चिकित्सक लगवा चुके हैं। इसमें कुछ खास चिकित्सकों से वैक्सीन को लेकर राय जानी। चिकित्सकों का कहना था कि वह खुद बूस्टर डोज तक ले चुके हैं। ऐसे में वैक्सीन के समर्थन में कुछ कहने की जरूरत नहीं है। उन्होंने वैक्सीन लगवाने से रह रहे नागरिकों से वैक्सीन की दोनों खुराक तथा नागरिकों से बूस्टर डोज भी लगवाने की अपील की। पेश है रिपोर्ट...
टीका पूरी तरह सुरक्षित, सभी लगवाएं
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक का कहना है कि कोविड टीका पूरी तरह सुरक्षित और कोरोना से बचाव के लिए प्रभावी है। यह टीके का ही कमाल है कि दूसरी लहर के बाद कम संक्रमित मिले हैं। सबसे खास बात दूसरी लहर जाने के बाद किसी भी व्यक्ति की कोरोना से मौत नहीं हुई है। टीकाकरण कार्यक्रम अभी भी चल रहा है। 18 वर्ष से अधिक आयु वालों का टीकाकरण लगभग पूर्ण हो चुका है। 12 से 14 और 15 से 17 वालों को चाहिए कि वह वैक्सीन की दोनों खुराक लें।
जनपद में वैक्सीन का पहला टीका लगवाया
पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं वर्तमान में एसबीडी जिला अस्पताल में फिजीशियन के रूप में सेवा दे रहे डॉ. बीएस सोढी का कहना है कि कोविड वैक्सीन को लेकर किसी के भी मन में शंका नहीं होनी चाहिए। जनपद में वैक्सीन का पहला टीका उन्होंने ही लगवाया था। वह बूस्टर डोज भी लगवा चुके हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर में वह मुख्य चिकित्सा अधिकारी के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे, लेकिन यह वैक्सीन का ही असर रहा कि वह संक्रमित नहीं हुए। ऐसे में जो लोग टीका लगवाने से रह रहे हैं, वह भी टीका लगवाएं।
विज्ञापन
टीके ने शारीरिक के साथ ही मानसिक शक्ति भी दी
एसबीडी जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. अनिल वोहरा ने कोरोना की दूसरी लहर में बिना अवकाश लिए लगातार ड्यूटी की। उन्होंने गंभीर मरीजों का भी इलाज किया, लेकिन अच्छी बात रही कि वह संक्रमित नहीं हुए। संक्रमित नहीं होने की वजह वह वैक्सीन को भी मानते हैं। डॉ. वोहरा ने बताया कि वह वैक्सीन की दोनों खुराक के बाद बूस्टर डोज भी ले चुके हैं। उनकी अपील है कि जिन भी नागरिकों ने अभी तक टीका नहीं लगवाया है या दोनों खुराक पूरी नहीं की हैं वह दोनों टीके जरूर पूर्ण करें।
वैक्सीन का कोई दुष्प्रभाव नहीं
फिजीशियन डॉ. कलीम अहमद का कहना है कि कोविड वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। अभी तक वैक्सीन का कोई दुष्प्रभाव सामने नहीं आया है, लेकिन टीका लगवाने के बाद हमने खुद इसके असर को महसूस किया है। यही वजह है कि उन्होंने वैक्सीन की बूस्टर डोज भी लगवाई है। डॉ. कलीम का कहना है कि टीकाकरण सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है, जिसका प्रत्येक नागरिक को लाभ उठाना चाहिए तथा खुद के साथ ही पूरे राष्ट्र को कोरोना से सुरक्षित बनाना चाहिए।

डाक्टर कलीम अहमद- फोटो : SAHARANPUR

पूर्व सीएमओ डाक्टर बीएस सोढी- फोटो : SAHARANPUR

सीएमओ डाक्टर संजीव मांगलिक- फोटो : SAHARANPUR