फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Physically assault victim seventh grade student flees from village with her mother from Saharanpur

कैसे जिएं बेटियां: दुष्कर्म पीड़िता ने मां संग गांव से किया पलायन, छह माह की गर्भवती है सातवीं की छात्रा

Wed, 04 Sep 2024 11:41 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 04 Sep 2024 11:41 AM IST
सार

सहारनपुर के एक गांव में दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़िता सातवीं की छात्रा छह माह की गर्भवती है। छात्रा ने अपनी मां के साथ गांव से पलायन कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि लोकलाज के भय से पीड़िता के साथ पलायन किया है।

विज्ञापन
Physically assault victim seventh grade student flees from village with her mother from Saharanpur
दुष्कर्म का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में चिलकाना थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़ित छह माह की गर्भवती सातवीं की छात्रा ने अपनी मां के साथ गांव से पलायन कर दिया। उसके मकान पर ताला लगा हुआ है। आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि समाज में लोकलाज की वजह से मां-बेटी यहां से गए हैं। वह कहां गए हैं किसी को पता नहीं। ग्राम प्रधान की मानें तो उनका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: सहारनपुर में श्मशान घाट में पेड़ पर लटके मिले युवक-युवती के शव, जांच पड़ताल में हुआ बड़ा खुलासा

विज्ञापन

बता दें, कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने आठ अगस्त को केस दर्ज कराया था। इसमें बताया था कि उसके पति का जनवरी में निधन हो गया था। उसकी बेटी (13) कक्षा सात में पढ़ती है। छात्रा को उल्टी और बुखार हुआ, जिसके बाद उसकी मां अपनी ननद के साथ छात्रा को लेकर डॉक्टर के पास गई। जांच के बाद पता चला कि बेटी छह माह की गर्भवती है।

जब इस बारे में बेटी से पूछा गया तो उसने बताया कि 25 जनवरी को वह घेर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक किशोर ने उसे पकड़ लिया था और दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर आरोपी ने जान से मारने की भी धमकी दी थी। जिसकी वजह से घर पर किसी के सामने जिक्र नहीं किया।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। उधर, थाना पुलिस का कहना है कि मामले की चार्जशीट तैयार कर ली गई है। जो एक-दो दिन में कोर्ट में पेश कर दी जाएगी।

गर्भपात नहीं था संभव
पीड़ित परिवार को जिस समय पता चला कि छात्रा गर्भवती है तो उस समय छह माह बीत चुके थे। ऐसे में गर्भपात संभव नहीं था। डॉक्टरों ने भी मना कर दिया था कि गर्भपात कराया तो जान से खतरा है।
 
इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। पीड़ित परिवार कहां गया है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। - अभिमन्यु मांगलिक, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed