फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pharmacies at government and private hospitals will be inspected.

Saharanpur News: सरकारी और निजी अस्पतालों की फार्मेसी की होगी जांच

Tue, 06 Oct 2026 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 06 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Pharmacies at government and private hospitals will be inspected.
सहारनपुर। जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों में संचालित फार्मेसी की जल्द जांच होगी। लखनऊ स्तर से जांच टीम सहारनपुर पहुंचकर अस्पतालों की फार्मेसी में दवाओं की खरीद-फरोख्त से संबंधित अभिलेखों की जांच करेगी। टीम यह भी देखेगी कि अस्पतालों में दवाओं की खरीद कितनी मात्रा में की गई और मरीजों को कितनी दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन


प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अस्पतालों की फार्मेसी की जांच के दौरान दवाओं की खरीद और बिक्री के रिकॉर्ड में बड़ा अंतर सामने आया है। इसके बाद शासन स्तर से अन्य जिलों में भी फार्मेसी की व्यवस्था की जांच कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। मुजफ्फरनगर के मेडिकल कॉलेज की फार्मेसी की जांच पहले ही की जा चुकी है। इसी क्रम में सहारनपुर को भी जांच के दायरे में लिया गया है। जांच टीम अस्पतालों की फार्मेसी से जुड़े दस्तावेज, स्टॉक रजिस्टर, खरीद बिल, दवाओं की बिक्री और मरीजों को जारी की गई दवाओं का रिकॉर्ड खंगालेगी। जांच के दौरान यह भी देखा जाएगा कि अस्पतालों में खरीदी गई दवाओं का स्टॉक निर्धारित तरीके से दर्ज हुआ या नहीं और मरीजों के नाम पर दवाओं की खपत का रिकॉर्ड वास्तविक है या नहीं। उधर, सहायक आयुक्त औषधि नरेश मोहन दीपक ने बताया कि प्रदेशभर में जांच चल रही है। मुजफ्फरनगर में फार्मेसी की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed